• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत झालरापाटन नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित हुए शिविर

Camps organized in Jhalrapatan Municipality area under Vikas Bharat Sankalp Yatra - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत रविवार को नगर पालिका झालरापाटन क्षेत्र में अम्बेडकर भवन व बाय पास रोड़ झालरापाटन स्थित सामुदायिक भवन में शिविरों का आयोजन किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत नगर पालिका झालरापाटन क्षेत्र के दोनों शिविरों में अतिथियों द्वारा केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृति पत्र एवं कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं कार्ड लाभार्थियों को प्रदान किए गए। इस दौरान उपस्थित आमजन को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई तथा प्रचार वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश प्रसारित किया गया। वहीं बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। शिविरों में प्रचार वैन का फूल-मालाओं के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिका झालरापाटन की अध्यक्ष वर्षा चांदवाड़, पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्याम सुन्दर शर्मा, महेश बटवानी, मुकेश चेलावत, व्यापार संघ के अध्यक्ष यशवर्द्धन, नरेन्द्र दांगी, तहसीलदार नरेन्द्र मीणा, अधिशाषी अभियंता हेमेन्द्र कुमार सहित पार्षदगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका पिड़ावा क्षेत्र में आज यहां आयोजित होगा शिविर

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से 22 जनवरी को नगर पालिका पिड़ावा क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस में शिविर आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Camps organized in Jhalrapatan Municipality area under Vikas Bharat Sankalp Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, developed india sankalp yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved