• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमजन को मिले सभी मूलभूत सुविधाएं : सांसद दुष्यन्त सिंह

All basic facilities should be provided to the common people: MP Dushyant Singh - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। झालावाड़-बारां सांसद दुष्यन्त सिंह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी विकास कार्यो का क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले यह हम सभी का प्रयास होना चाहिए। मिनी सचिवालय के सभागार में रविवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी विभागवार लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आमजन को पर्याप्त मात्रा में मिले स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल
बैठक में सांसद ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसकी सुनिश्चितता अभी से कर ली जाए।
सांसद ने जल जीवन मिशन के कार्यो में प्रगति के निर्देश देते हुए कहा कि 750 गांवों में चल रहे प्रगतिरत कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण कर उक्त गांवों के हर घर में नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चौमेहला कस्बे में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए और कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नहीं की गई है उन क्षेत्र के लोगों को बिल नहीं दिए जाएं। इस पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने संबंधित सहायक अभियंता को रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिले में आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता से कहा कि जिन गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य नहीं चल रहे हैं वहां सघन हैण्डपम्प मरम्मत अभियान चलाएं तथा अन्य स्थानों पर आवश्यकता अनुसार टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाए।
सांसद ने जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में जहां भी ढीले तारों की मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें शीघ्र ठीक करवाएं। साथ ही जिन राजकीय विद्यालयों के ऊपर से 11 केवी की लाइन निकल रही है ऐसे विद्यालयों से विद्युत लाइन शिफ्ट करवाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को दिए।
बैठक में सांसद ने जिले की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को पिपलोद गौरव पथ में अधूरे नाली निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने, श्योपुर सड़क के रूके हुए कार्य को शुरू करवाने, आवर-पगारिया पुलिया का निर्माण कार्य, बोरखेड़ी से खेराना रोड़ सहित अन्य प्रगतिरत निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य सड़कों के दोनो साइडो पर उगी झाड़ियों को अभियान चलाकर कटवाने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने ऋण संबंधी शिकायतों के मामले में जिला अग्रणी बैंक अधिकारी से कहा कि बैंकर्स द्वारा किसानों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में बैंक संबंधी कार्यों की समस्याओं का उचित समाधान करने का प्रयास करें।
सांसद ने शहर में सूखे व गीले कचरे के संग्रहण एवं निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ होने पर उनके उचित भण्डारण एवं बारदाने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तैयार कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला कलक्टर ने जिले के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चारदीवारी, शौचालय, खेल मैदान, र्स्माट क्लास व अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की आवश्यकता होने पर प्रस्ताव भिजवाने की बात कही।
सांसद ने नगर परिषद् क्षेत्र झालावाड़ में आवारा गौवंश को सड़कों को हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की तर्ज पर अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर आवारा गौवंशों को आसपास की गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं पर राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान की राशि का विवरण मुख्य द्वार पर बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करवाने के निर्देश भी दिए।
सांसद ने आयुष्मान कार्ड का किया वितरण
बैठक के दौरान सांसद द्वारा चिकित्सा विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के पात्र 5 लाख 81 हजार 969 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
बैठक में जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, मनोहरथाना विधायक गोविन्द प्रसाद रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया गया।
इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, उप वन संरक्षक सागर पंवार, प्रशिक्षु आईएएस शुभम भैसारे, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भू दयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त पंचायत समिति के प्रधान, विकास अधिकारी अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All basic facilities should be provided to the common people: MP Dushyant Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: #jhalawar, baran, #mp dushyant singh, #prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved