• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता की नई गोद, नई पहचान के रूप में मिला नया नाम ‘नरेन्द्र’, जिला कलक्टर ने बालक को दिया परिवार

A New Home and a New Identity: Narendra Finds a Family Through District Collectors Efforts - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। जिला प्रशासन के प्रयासों से एक नन्हे बालक को आज नया परिवार, नई पहचान और सुरक्षित भविष्य मिला। जिला कलक्टर (अध्यक्ष बाल संरक्षण ईकाई) अजय सिंह राठौड़ द्वारा मिनी सचिवालय में गुरुवार को निर्धारित विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए 3 माह के बालक को संबंधित दत्तक माता-पिता को गोद देकर नये परिवार का सदस्य बनाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बालक का नामकरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उसका नाम ’’‘नरेन्द्र’’’ रखा। बालक का नया नाम पाकर दत्तक माता-पिता बेहत खुश हुए। दरअसल, जून माह में 17 दिन का यह बालक मनोहरथाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर टनटोकरी के पास मिला था। बाल कल्याण समिति द्वारा तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए बालक को उपचार के लिए एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका आवश्यक उपचार एवं देखभाल की गई। उपचार के पश्चात 7 जुलाई को बालक को शिशु गृह में भिजवाया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के तहत बालक को स्वतंत्र घोषित किया गया। इसके बाद केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (ब्।त्।) पोर्टल के माध्यम से पात्र दत्तक माता-पिता के साथ बालक का मिलान किया गया। विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करते हुए गुरुवार को बालक को संबंधित दत्तक माता-पिता को सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बालक की देखभाल से लेकर दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया तक किए गए कार्यों की सराहना की।
बालक ‘नरेन्द्र’ को नया परिवार मिलने की यह पहल न केवल एक बच्चे को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की कहानी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संवेदनशील प्रशासन, विभागीय समन्वय और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीणा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह, शिशु गृह के सहायक निदेशक महावीर सिंह सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A New Home and a New Identity: Narendra Finds a Family Through District Collectors Efforts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, ajay singh rathore, child adoption, child welfare, adoption ceremony, rajasthan administration, district collector, child protection unit, cara, child welfare committee, shishu grih, child care, adoption process, narendra, jhalawar news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved