• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

A cultural evening was organized to mark the 150th anniversary of the national anthem, Vande Mataram. - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग एवं उच्च शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अनाहिता शर्मा के एकल नृत्य के साथ की गई जिसकी प्रस्तुति से नन्ही बालिका ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी। इसके पश्चात राबाउमावि मंगलपुरा की छात्राओं द्वारा केसरिया बालम धरती धोरारी गीत पर सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं तिरंगे में बसती है जान गीत पर बालिका आयुषी सुमन ने एकल नृत्य के माध्यम से देशभक्ति का माहौल बना दिया। ब्लोसम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंजाबी, भांगडा एवं गिद्धा नृत्य की प्रस्तुति दी।
अंतिमा कुमारी द्वारा देश रंगीला गीत पर एकल नृत्य किया गया जिस पर दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं डॉ अशोक शर्मा ने बांसुरी के माध्यम से ए मेरे वतन के लोगों गीत प्रस्तुत किया।
महारानी बृजकुवंर राबाउमावि झालावाड की छात्राओं द्वारा युगल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात सैट जॉसफ इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। मॉर्डन एजुकेशन स्कुल की छात्रा आयशा खाँन ने हमे देखनी हैं आजादी गीत पर एकल नृत्य किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक सिराज कुरैशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन नरेंद्र दूबे ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A cultural evening was organized to mark the 150th anniversary of the national anthem, Vande Mataram.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, national anthem, vande mataram, cultural evening, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved