• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की मदद और पनाह देने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Three accused arrested for helping and sheltering double murder accused - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। भवानी मंडी कस्बे के एक अस्पताल में दंपति पर चाकू-लाठी से हमला कर हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्तों को भगाने में मदद करने और उन्हें पनाह देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य अभियुक्त भैरू गुर्जर और करण गुर्जर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और लाठी बरामद की गई। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आरोपी रितिक चौधरी पुत्र जुगल किशोर (22) थाना रामगंज मंडी जिला कोटा ग्रामीण, शकील पुत्र हुसैन खान (35) थाना भानपुरा जिला मंदसौर मध्य प्रदेश और अहमद नबी पुत्र लियाकत (22) थाना मकबरा जिला कोटा शहर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से रैकी में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किए गए हैं। एसपी तोमर ने बताया कि 14 सितंबर को भवानी मंडी कस्बे में हॉस्पिटल दिखाने आए थाना सुनेल हाल भैंसोदामंडी निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू बना और उसकी पत्नी अनीता बाई पर आरोपी भेरुलाल गुर्जर, दिनेश भील व करण गुर्जर निवासी सुनेल हाल भवानी मंडी द्वारा चाकू व डंडे से जानलेवा हमला किया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई और पति जीतू बना की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इन तीनों के अलावा इस दोहरे हत्याकांड की साजिश में बल्लू गुर्जर, संजू गुर्जर, अमर गुर्जर, राहुल गुर्जर निवासी पचपहाड़ व इनके अन्य साथी थे जो रैकी कर रहे थे। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर और उसके तीन साथियों को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
सीओ मनोज कुमार गुप्ता व एसएचओ मांगे लाल यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त और उसके साथियों को घटना के बाद फरार करने तथा आश्रय देने के मामले में आरोपी रितिक चौधरी, शकील और अहमद नबी को रविवार को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three accused arrested for helping and sheltering double murder accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, police, arrested, three accused, knife-stick attack, murder, couple, hospital, bhawani mandi town, main accused, bhairu gurjar, karan gurjar, recovered, spot, crime news in hindi, crime news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved