• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बकानी पुलिस ने उड़ीसा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से मादक पदार्थ के सप्लायर को दबोचा

Bakani police nabs drug supplier from Naxal affected area of Odisha - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। बकानी पुलिस ने पुलिस डिमांड पर चल रहे मादक पदार्थ तस्करी में पकड़े गए दो आरोपियों की सूचना पर करीब 3000 किलोमीटर का सफर तय कर उड़ीसा राज्य में रायगढ़ा जिले के चाँदीली थाना अन्तर्गत बापू नगर निवासी मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर प्रिया रंजन करकरिया उर्फ रोहित रंजन पुत्र भोलानाथ (31) को गिरफ्तार किया है।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 20 अगस्त को एसएचओ सदर विजय सिंह मय टीम द्वारा 7 किलो 565 ग्राम गांजा समेत तस्कर श्यामलाल उर्फ श्याम बंजारा और श्यामलाल उर्फ भुरिया बंजारा निवासी लुहारिया देह थाना सदर को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच एसएचओ बकानी भूपेश शर्मा द्वारा की जा रही थी। पुलिस रिमांड पर चल रहे तस्करों ने उड़ीसा के रायगढा जिले से गांजा लाना बताया। एसपी तोमर ने बताया कि इस पर एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा के निर्देशन एवं सीओ मुकुल शर्मा के सुपरविजन में एसएचओ भूपेश शर्मा मय टीम के मुल्जिमो को साथ लेकर उड़ीसा पहुंचे। अभियुक्त की पहचान कर तलाश के दौरान उड़ीसा के जंगलों में होना पता चलने पर काफी गहनता व तकनीकी सहायता से निगरानी रखी गई। सप्लायर प्रिया रंजन को शक हो जाने पर वह जंगल से बाहर नहीं आया।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पकड़ा:
एसपी ने बताया कि यह जंगल घना होने के साथ नक्सल प्रभावित भी है। काफी प्रयासों के बावजूद भी मुलजिम को पकड़ना संभव नहीं हो पा रहा था। स्थानीय पुलिस थाने में मुलजिम के रिश्तेदार भी तैनात है। बकानी पुलिस की टीम ने अपनी पहचान छुपाते हुए गाड़ी समेत टीम के उड़ीसा से वापस जाने की झूंठी खबर फैलाई तो मुलजिम जंगल से बाहर आ गया। बाहर आते ही टीम ने उसे दबोच लिया। परिजनों ने पुलिस को
आईईडी से उडाने की धमकी दी थीः
आरोपी प्रिय रंजन को बकानी पुलिस स्थानीय थाने पर लाई। जहां उसके परिजनों ने टीम के सदस्यों को आईईडी से उड़ा देने की धमकियां दी। धमकियों की परवाह न कर पुलिस टीम मुलजिम को उड़ीसा व छत्तीसगढ़ के घने जंगलों के बीच से होकर गुजरने वाले रास्तों से लगातार 30 घंटे की ड्राइविंग कर लगभग 1500 किलो मीटर का सफर तय कर सुरक्षित थाना बकानी लेकर पहुंची। आरोपी से प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bakani police nabs drug supplier from Naxal affected area of Odisha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, two accused, drug smuggling, police demand, bakani police, located, main drug supplier, priya ranjan karkaria, rohit ranjan, son of bapu nagar, chandili police station, rayagada district, odisha, bholanath, arrested, crime news in hindi, crime news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved