• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जालोर : कांग्रेसी नेता देवासी की घर में घुसकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग

Jalore : Demand to disclose the murder of Vijayraj Dewasi - Jalore News in Hindi

जालोर। जालोर में कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर की घर में घुसकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात करीब 2 बजे तीन से चार हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जब वह घर में सो रहा था। युवक की चीख सुनकर परिजन जाग गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

गंभीर घायल युवक को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञान चंद यादव घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हत्या के बाद समाज के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए और हत्या का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और MOB टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलवारों ने रात 2 बजे विजयराज देवासी की हत्या की। पुलिस आरोपियों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है, और समाज के लोग न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jalore : Demand to disclose the murder of Vijayraj Dewasi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jalore, demand, disclose, murder, vijayraj dewasi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved