जालोर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा ने हिन्दू बनने का ठेका ले लिया है। यह बात गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार रतन देवासी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी को फेंकू कहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। सभी वर्ग इनसे डरा हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस ने सभी वर्गों से पूछ कर घोषणा पत्र बनाया है। मोदी जी दे रहे हैं साल के छह हजार रुपए और कांग्रेस देगी 72 हजार रुपए। आजादी के बाद पहली बार ऐसा काम होगा। राज्य सरकार ने बालिकाओं के लिए कॉलेज तक की शिक्षा माफ कर दी है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश, यहां पढ़ें
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope