• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शुद्ध आहार मिलावट पर वार : खाद्य सुरक्षा टीम ने जालोर शहर में की कार्रवाई

Attack on pure food adulteration: Food safety team took action in Jalore city - Jalore News in Hindi

कार्रवाई में 10 हजार 400 किलो घी व 15 हजार किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज। घी, दूध व स्किम्ड मिल्क पाउडर के लिए 4 नमूने। जालोर। प्रदेशभर में चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रासिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा एवम औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशों की अनुपालना में एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के सुपरविजन में संयुक्त आयुक्त डॉक्टर एस. एन.धौलपुरिया के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जालोर शहर की दो फर्मों पर कार्यवाही कर करीबन 10 हजार 400 किलोग्राम घी व 15 हजार किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमाशंकर भारती ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद केंद्रीय टीम जयपुर एवम जालोर की खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्यवाही की जो देर रात 1:00 बजे तक चली। कार्यवाही के दौरान सिरे मंदिर रोड स्थित मेसर्स जय मां आशापुरी एजेंसी से 1 हजार किलोग्राम घी का नमूना लेकर सीज किया तथा भीनमाल रोड भागली स्थित गजानंद मिल्क प्रा.लिमिटेड से लगभग 9 हजार 400 किलोग्राम घी एवम लगभग 15 हजार किलोग्राम स्कीम्ड मिल्क पाउडर तथा दूध के जांच हेतु नमूने लेकर सीज किया गया।
कार्यवाही के दौरान केंद्रीय टीम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा ,लोकेश शर्मा और जालोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवंत सिंह मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attack on pure food adulteration: Food safety team took action in Jalore city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attack, pure, food, adulteration, food safety, team, took, action, jalore, city, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved