• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जालोर में पुलिस थाना बागोड़ा के सहायक उप निरीक्षक पुलिस 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ASI of Bagoda Police Station in Jalore arrested red handed while accepting a bribe of Rs 50,000 - Jalore News in Hindi

जालोर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये कल्याण सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर को 50,000 रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जालोर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी कल्याण सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुंलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर द्वारा परिवादी के रिश्तेदार के विरूद्ध प्रकरण मे आरोपी द्वारा दो व्यक्तियो का चालान नही करने एबं प्रकरण में मदद करने की एवज में 35,000 रूपए पूर्व मे प्राप्त कर 65,000 रूपए रिश्वत राशि की और मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कल्याण सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर, द्वारा दौराने ट्रेप कार्यवाही परिवादी से 50,000 रूपये रिश्वत राशि मांग कर प्राप्त करते हुये रूबरू स्वतंत्र गवाहान रंगे हाथो दस्तयाब कर रिश्वत राशि 50,000 रूपए बरामद किए गए। आरोपीं से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASI of Bagoda Police Station in Jalore arrested red handed while accepting a bribe of Rs 50,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb, jalore, smita shrivastava, police, bribe, asi kalyan singh, bagoda police station, corruption case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved