जालोर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में आए दिन भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं। इन्होंने ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाला नहीं किया हो। अंतरिक्ष में 2जी और इसरो घोटाला, आकाश में अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला, भूमि में आदर्श सोसायटी घोटाला, पाताल में कोयला घोटाला किया। यह बात शाह ने जालोर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी को देश से ज्यादा एक परिवार की चिंता हो और भारत माता की जय बोलने में भी शर्म आती है उस पार्टी को जनता से वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है। ये कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग मोदी जी के माता जी और पिताजी पर सवाल उठा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री की माता जी और पिताजी पर जो लोग निंदा करते हैं , उनको दंड देना चाहिए। वंशवाद की इस राजनीति को उखाड़ के फेंकने का समय आ गया हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope