• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान निर्मित 40 लाख रुपए की शराब गुजरात ले जाते ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Truck driver arrested for liquor worth 40 lakh rupees Rajasthan made liquor - Jalore News in Hindi

जालौर। डीएसटी और चितलवाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई कर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के 640 कार्टन ट्रक से बरामद किए हैं। चालक बिजरोल खेड़ा थाना झाब निवासी शैतान राम विश्नोई पुत्र हरिराम (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान में बिकने वाली शराब लेकर अवैध तरीके से गुजरात में सप्लाई के लिए निकला था। जब्त शराब की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है।

एसपी डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि अवैध शराब तस्करी की सूचना पर एएसपी दशरथ सिंह व सीओ रूप सिंह इंदा के सुपरविजन एवं एसएचओ चितलवाना पदमाराम और डीएसटी प्रभारी लालाराम के नेतृत्व में टीम गठित कर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान यूपी नंबर के सन्दिग्ध ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी में राजस्थान निर्मित ब्लेंडर प्राइड की बोतल के 15 कार्टन, रॉयल स्टैग व्हिस्की के पव्वों के 30 कार्टन, ऑफिसर चॉइस पव्वों के 200 कार्टून और किंगफिशर स्ट्रांग बीयर के टीन के 395 कार्टन कुल 640 कार्टन जब्त किए गए। वाहन चालक शैतान राम विश्नोई को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Truck driver arrested for liquor worth 40 lakh rupees Rajasthan made liquor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jalore, dst, chitalwana police, illegal english liquor, gujarat, rajasthan, sp dr kiran kang sidhu, crime news in hindi, crime news, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved