• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंदुत्व विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : शेखावत

Will overthrow anti-Hindutva government: Shekhawat - Jaisalmer News in Hindi

- परिवर्तन संकल्प यात्रा : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गहलोत सरकार पर जमकर बरसे, जनसमूह को दिलाया परिवर्तन का संकल्प जैसलमेर । भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान सोमवार देर रात जैसलमेर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। अपने जोशीले भाषण में शेखावत ने कहा कि हम राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर इस हिंदुत्व विरोधी, भ्रष्टाचारी, निकम्मी, माफिया और बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा फिर से सुशासन लाएगी। बाड़मेर जैसलमेर सांसद केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी सभा को सम्बोधित कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
जैसलमेर के हनुमान चौराहा पर आयोजित सभा में अपने संबोधन में शेखावत ने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस गरीबों, युवाओं, किसानों आदि से झूठे वादे करके जिस तरह सरकार आई थी, आज उसका खामियाजा राजस्थान की आठ करोड़ जनता भुगत रही है। मात्र आधा प्रतिशत वोटों के अंतर से केवल पांच साल का बदलाव नहीं हुआ, बल्कि इस बदलाव ने राजस्थान को कई साल पीछे धकेलना का काम किया। जो राजस्थान प्रगति में देश के शीर्ष प्रदेशों की पंक्ति में खड़ा था, उसे राजस्थान को प्रगति के हर पैमानों पर पीछे धकेलने का काम गहलोत सरकार ने किया। इन्होंने माताओं- बहनों की गरिमा को तार-तार करने का पाप किया।
भीलवाड़ा, भरतपुर, दौसा की बालिकाओं से दरिंदगी का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि शर्म के साथ सिर झुक जाता है, जब सुनते हैं कि इस नाकारा, निकम्मा और अराजक सरकार ने राजस्थान को देश की रेप कैपिटल बनाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन संकल्प यात्रा उन दो लाख माताओं-बहनों, जिनके साथ असम्मानजनक व्यवहार हुआ, के हर आंसू का बदला लेने के लिए निकाली जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ भी इस सरकार ने छल किया है। यह 2000 यूनिट फ्री बिजली देने का छलावा करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अपने यहां बिजली आ रही है? क्या किसान के खेत में बिजली आ रही है? आज राजस्थान के किसानों की आंखों से खून के आंसू टपक रहे हैं, क्योंकि उसकी पूरी फसल बिजली ना आने के कारण से जलकर राख हो गई है।
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने जमकर लूट मचा रखी है, क्योंकि विधायक जानते थे कि गहलोत साहब की सरकार 99 विधायकों के कारण से बची हुई है, इसलिए उनको खुली लूट की आजादी मिली। थानेदार, डिप्टी एसपी से लेकर तहसीलदार, कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग में रिश्वत चल रही है। भ्रष्टाचार के तांडव के कारण राजस्थान का गरीब आदमी तिल-तिलकर मरने के लिए मजबूर हो गया है।
गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए शेखावत ने कहा कि इस सरकार ने आपकी धार्मिक मान्यताओं पर प्रहार किया। क्या आप इसको माफ कर सकते हैं? क्या आप ऐसी सरकार को माफ कर सकते हैं, जिसने आपके ने त्योहारों पर प्रदर्शन और विजय जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने का काम किया। क्या आप ऐसी सरकार को माफ करेंगे, जिसने करौली में रामनवमी के जुलूस पर पथराव कराने का षड्यंत्र किया। उन्होंने कहा कि अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए हिंदुओं को दबाने का पाप अगर किसी ने किया तो अशोक गहलोत सरकार ने किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक तरफ मोदीजी भगवान राम का मंदिर बना रहे हैं, दूसरी ओर अशोक गहलोत सरकार मंदिरों को तोड़ने का काम कर रही है।
इंडी गठबंधन पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनके एक साथी ने दो दिन पहले कहा कि सनातन धर्म कोरोना, डेंगू और मलेरिया जैसा है, इसको जितना जल्दी समाप्त कर दें, उतना जल्दी देश का भला हो सकता है। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं, यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसकी सरकार के समय भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया। सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट फाइल किया था कि राम कोरी कल्पना हैं। शेखावत ने कहा कि भाजपा ऐसी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंककर राजस्थान में सुशासन लगाएगी। किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्जवल भविष्य और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will overthrow anti-Hindutva government: Shekhawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: will overthrow, anti-hindutva government, shekhawat, jaisalmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved