• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रम्प की बेटी टिफनी ने की सोनार किले की तारीफ : राजस्थानी आवभगत के वीडियो डाले, अमेरिकी राजदूत को बताया दोस्त

Trump Daughter Tiffany Praises Sonar Fort : Shares Videos of Rajasthani Hospitality, - Jaisalmer News in Hindi

जैसलमेर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प और उनके पति माइकल बोलोस सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर से विशेष चार्टर विमान द्वारा गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हो गए। जैसलमेर प्रवास के दौरान उन्होंने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ऐतिहासिक सोनार किले सहित कई स्थलों का भ्रमण किया, राजस्थानी लोक संस्कृति को करीब से देखा और अपनी यात्रा की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्हें टिफनी ने अपनी पोस्ट में अपना दोस्त बताया। अपनी भारत यात्रा के दौरान टिफनी ट्रम्प ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, आगरा के ताजमहल और राजस्थान के जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध सोनार किले का भ्रमण किया। उन्होंने पीले पत्थरों से बने इस ऐतिहासिक किले की अनूठी वास्तुकला और समृद्ध इतिहास की जमकर सराहना की। टिफनी ट्रम्प ने अपने 'X' (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसलमेर दौरे की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने सूर्यगढ़ होटल में पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में हुए अपने स्वागत की झलक दिखाई, जहां राजस्थानी वेशभूषा में महिला कलाकारों ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया था। रविवार रात को उनके सम्मान में एक विशेष डिनर रखा गया, जिसमें थार के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोकगीत, सूफी संगीत और कालबेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसका टिफनी और माइकल ने देर रात तक आनंद लिया।
माइकल बोलोस: टिफनी ट्रम्प के पति माइकल बोलोस एक अमेरिकी-लेबनानी व्यवसायी हैं। उनका जन्म लेबनान में हुआ और पालन-पोषण नाइजीरिया के लागोस में हुआ। उनका परिवार अफ्रीका के बड़े कारोबारी समूहों में शामिल है, जिसका काम वाहन, व्यापार, वितरण और निर्माण क्षेत्रों में फैला है। माइकल को "बोलोस एंटरप्राइजेज" का उत्तराधिकारी माना जाता है। नवंबर 2022 में उनकी शादी टिफनी ट्रम्प से हुई थी।
सर्जियो गोर: जनवरी 2026 से भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया के लिए विशेष दूत के रूप में कार्यरत सर्जियो गोर का जन्म 1986 में ताशकंद (सोवियत संघ) में हुआ था। उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प के बेहद करीबी सहयोगियों में गिना जाता है। वे पूर्व में व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस (PPO) के निदेशक भी रह चुके हैं।
पूरी यात्रा के दौरान जैसलमेर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा के कड़े पुख्ता इंतजाम किए गए थे। टिफनी और उनके काफिले ने भारत के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों की सराहना करते हुए इस यात्रा को "अद्भुत" बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trump Daughter Tiffany Praises Sonar Fort : Shares Videos of Rajasthani Hospitality,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tiffany trump jaisalmer visit, sonar fort rajasthan, michael boulos, us ambassador sergio gor, suryagarh hotel, rajasthani culture, donald trump daughter india tour, jaisalmer airport, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved