• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैसलमेर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने नहर में कूदकर दी जान, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

Police constable commits suicide by jumping into canal in Jaisalmer, alleges harassment by in-laws - Jaisalmer News in Hindi

जैसलमेर। मोहनगढ़ इलाके में मंगलवार 6 अक्टूबर सुबह एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने इंदिरा गांधी नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिरुद्ध सिंह पुत्र शैतान सिंह सोढा, निवासी इंदिरा कॉलोनी, बाड़मेर के रूप में हुई है। अनिरुद्ध सिंह राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल थे और वर्तमान में सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाने में तैनात थे। नहर में कूदने से पहले बनाया वीडियो बताया जा रहा है कि नहर में कूदने से पहले सुबह करीब 8 बजे अनिरुद्ध सिंह ने एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था। वीडियो में उन्होंने ससुराल पक्ष पर पिछले करीब 5 वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
वीडियो में उन्होंने पत्नी, ससुर और साले सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साले के ससुर की ओर से उन्हें धमकी दी गई थी कि “तू मर और हमारे रास्ते से हट, नहीं तो पूरे परिवार को झूठे केस में जेल में डलवा देंगे।”
वीडियो के बाद परिवार ने किया संपर्क
परिजनों के अनुसार, वीडियो मिलने के बाद उन्होंने अनिरुद्ध सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनके भाई ने पुलिस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई। लोकेशन मोहनगढ़ नहर की मिली।
परिजन करीब 9 बजे नहर के पास पहुंचे, जहां अनिरुद्ध सिंह की कार, जूते और मोबाइल फोन मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
गोताखोरों की मदद से शव बरामद
सूचना मिलते ही मोहनगढ़ थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। नहर में तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अनिरुद्ध सिंह का शव नहर से बाहर निकाला गया।
ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद परिजनों ने मोहनगढ़ थाने में पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। शिकायत में मानसिक प्रताड़ना सहित गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो, मोबाइल लोकेशन और परिजनों की शिकायत सहित अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police constable commits suicide by jumping into canal in Jaisalmer, alleges harassment by in-laws
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police constable, commits, suicide, jumping, jaisalmer, alleges, harassment, in-laws, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved