• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में न क़ानून, न सरकार, हर तरफ़ भ्रष्टाचार : वसुंधराराजे

No law, no government, corruption everywhere in Rajasthan: Vasundhara Raje - Jaisalmer News in Hindi

पोकरण। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान में न क़ानून रहा है और न ही कोई सरकार। जिधर देखो, उधर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। हर तरफ़ लूट और आतंक । रोज़ 7 हत्याएँ, 20 दुष्कर्म। गैंगवार, गैंग रेप तो आये दिन। महिला अत्याचार में नम्बर वन है। महिलाओं के सम्मान पर गहलोत सरकार हर रोज़ प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा एक तरफ़ तो गहलोत की यह सरकार है, दूसरी तरफ़ हमारी सरकार जिसने महिला को घर का मुखिया बनाने के लिए भामाशाह योजना शुरू की। पंचायतराज संस्थाओं में सभी पदों महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल, स्कूटी व राजश्री योजना शुरू की। उन्होंने कहा चीन और पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण भारत भूमि के एक कण पर भी पैर नहीं रख सके। पूर्व सीएम ने कहा साल 2003 में मारवाड़ ने हमें 31 में से 23 सीटें और साल 2013 में 33 में से 30 सीटें दी थीं।
पोकरण क्षेत्र में हमारी सरकार ने पोकरण-फ़लसूंड-सिवाना पेयजल लिफ्ट परियोजना, पोकरण में कॉलेज व महिला कॉलेज, रामदेवरा यात्रियों के लिए पैदल पथ, रामदेवरा में पेनोरमा, नहरी भूमि के कच्चे खालों का पक्का निर्माण, नहरी भूमि का आवंटन, मंगणियार समुदाय के लिए 19 सड़कें और गौरव पथ जैसे कई काम किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No law, no government, corruption everywhere in Rajasthan: Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pokaran, former chief minister, vasundhara raje, law, government, rajasthan, corruption, looting, terror, murders, rapes, gang war, gang rape, women, atrocities, gehlot government, honor of women, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved