• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी में देखी विकास की झलक

jaisalmer news : Chief Minister Vasundhara Raje observed development exhibition in Jaisalmer - Jaisalmer News in Hindi

जैसलमेर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जैसलमेर में पुलिस लाइन में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा जिले में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैसलमेर जिले में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों को छायाचित्र के माध्यम से दर्शाया गया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने जैसलमेर तथा पोकरण विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया।

उन्होंने विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, अन्नपूर्णा दूध योजना तथा न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में जैसलमेर जिले की उपलब्धियों की समीक्षा की तथा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में जिले में प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। जिला कलेक्टर ओम कसेरा ने जिले की विकास प्रदर्शनी के जरिये 5 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaisalmer news : Chief Minister Vasundhara Raje observed development exhibition in Jaisalmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaisalmer news, chief minister vasundhara raje, cm raje, development exhibition in jaisalmer, cm raje in jaisalmer, jaisalmer hindi news, jaisalmer latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, political news, viral news, राजसमंद समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, पॉलिटिकल न्यूज, विकास प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सीएम राजे, सीएम राजे राजसमंद, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved