• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीएसटी व सम थाना पुलिस की कार्रवाई में आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते चार सटोरिये गिरफ्तार

Four bookies arrested for betting on IPL match in DST and Sam police station action - Jaisalmer News in Hindi

करोड़ों का हिसाब, करीब एक लाख नगद, लैपटॉप, मोबाइल, अन्य सामग्री व एक महेन्द्रा एक्सयूवी जप्त जयपुर/जैसलमेर । जैसलमेर जिले में ऑपरेशन मरू प्रहार के अंतर्गत डीएसटी की सूचना पर थाना सम पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर एक रिसॉर्ट में आईपीएल क्रिकेट मैच पर करोड़ों रुपए का सट्टा लगाते मध्य प्रदेश निवासी चार सटोरियों को गिरफ्तार कर सट्टे में प्रयुक्त करीब ₹1 लाख नगद, लैपटॉप, मोबाइल, करीब 2.58 करोड़ रुपए का हिसाब किताब एवं एक महेन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी जप्त की है।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरगोविंद बसेर पुत्र शांतिलाल (40), अरविंद चौधरी पुत्र मोहनलाल (35), लालू राम भट्ट पुत्र धनराज (30) एवं सुरेश मालवीय पुत्र मोहनलाल (47) थाना मनासा जिला नीमच मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें हरगोविंद व अरविंद चौधरी के विरुद्ध एक-एक, लालू राम के विरुद्ध दो और सुरेश मालवीय के विरुद्ध 6 प्रकरण थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच में सट्टेबाजी के दर्ज है।

एसपी चौधरी ने बताया कि थाना सम इलाके के एकांता रिसोर्ट में हैदराबाद बनाम चेन्नई आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह राजवी व सीओ राजेश कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ ओमाराम के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। लाइव मैच पर सट्टा खिला रहे आरोपी हरगोविंद, अरविंद चौधरी, लालू राम व सुरेश मालवीय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने पांच एंड्राइड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, एक लैपटॉप जिसमें लाखों रुपए का लेनदेन, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, एक डायरी जिसमें 2.48 करोड़ रुपए से अधिक का हिसाब, दो क्लिपबोर्ड मय पेपर जिसमें 7.68 लाख रुपए का हिसाब नगद 99500 नकद तथा एक एक्सयूवी जप्त की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four bookies arrested for betting on IPL match in DST and Sam police station action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bookies arrested, betting on ipl, dst, police station action, jaisalmer, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved