• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

Divisional Railway Manager inspected the redevelopment work at Jaisalmer Railway Station. - Jaisalmer News in Hindi

सुरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जोधपुर से मारवाड़ लोहावट रेलखंड का इंजन से फुटप्लेट निरीक्षण किया जैसलमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जैसलमेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों, सिक लाइन, पिट लाइन, रेलवे कॉलोनी एवं स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
रुपए 140 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित हो रहा जैसलमेर रेलवे स्टेशन सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। नवविकसित स्टेशन में सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक शौचालय, विशाल वेटिंग हॉल एवं वेटिंग रूम, दिव्यांगजन हेतु विशेष प्रावधान, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच गाइडेंस सिस्टम सहित अनेक यात्री सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं और शीघ्र ही स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने शेष निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करने, स्टेशन एवं कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि ट्रैक एवं प्लेटफॉर्म पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए।
इंजन फ़ुटप्लेट निरीक्षण
मंडल रेल प्रबंधक ने गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम–जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस में जोधपुर से मारवाड़ लोहावट खंड तक इंजन से फुटप्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संचालन की सुरक्षा, सिग्नलिंग एवं पटरियों की स्थिति सहित विभिन्न परिचालनिक पहलुओं का गहन अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और समयबद्ध संचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इन लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समर्पण के साथ कार्य करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divisional Railway Manager inspected the redevelopment work at Jaisalmer Railway Station.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divisional, railway manager, inspected, redevelopment, jaisalmer, railway station, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved