• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकुमार अग्रवाल बने बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष

Rajkumar Agarwal became the unopposed president of Bagru Industrial Association - Jaipur Rural News in Hindi

जयपुर। बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। इसमें राजकुमार अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि नवनीत झालानी महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन निर्विरोध हुआ।

निर्वाचन अधिकारी अरुण अग्रवाल (कार्यकारी अध्यक्ष, फोर्टी) तथा जगदीश सोमानी (अध्यक्ष, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र) ने बताया कि इस चुनाव में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया और सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुशील अग्रवाल, उपाध्यक्ष: राजेश शेखावाटिया एवं सुधीर जाजू, कोषाध्यक्ष: शीतल गर्ग, वरिष्ठ संयुक्त सचिव: सुनील खंडेलवाल, संयुक्त सचिव: बसंत कुमार लड्ढा, भैरूराम डागर एवं सुरेन्द्र काबरा चुने गए। इनके अलावा, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी निर्विरोध रूप से किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की प्रगति और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि वे बगरू इंडस्ट्रियल क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उद्यमियों की समस्याओं को हल करने पर विशेष ध्यान देंगे। महासचिव नवनीत झालानी ने भी सभी उद्यमियों के सहयोग की अपेक्षा जताई और उद्योग जगत की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajkumar Agarwal became the unopposed president of Bagru Industrial Association
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bagru industrial association, biennial elections, rajkumar agarwal, president, navneet jhalani, general secretary, unopposed election, peaceful atmosphere, executive members, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur rural news, jaipur rural news in hindi, real time jaipur rural city news, real time news, jaipur rural news khas khabar, jaipur rural news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved