• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RAJ-RERA : कंपनियां बदलकर बिना रजिस्ट्रेशन प्रोजेक्ट बेचने का खेल बेनकाब, एएम बिल्डइंफ्रा पर ₹2 लाख का जुर्माना

RAJ-RERA: The game of changing companies and selling projects without registration exposed, AM Buildinfra fined ₹2 lakh -  News in Hindi

खास खबर। सांभरलेक राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RAJ-RERA) ने बिना वैध पंजीकरण के प्रोजेक्ट बेचने और अलग-अलग कंपनियों व पुराने फैसलों की आड़ लेकर कानून से बचने वाले डेवलपर्स पर शिकंजा कस दिया है। रेरा चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता की कोर्ट ने स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए प्रमोटर कंपनी मैसर्स एएम बिल्डइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को रीयल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के खुले उल्लंघन का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने प्रमोटर की तमाम कानूनी दलीलों को खारिज करते हुए ₹2,00,000 का जुर्माना लगाया है और दोनों प्रोजेक्ट्स का 45 दिनों के भीतर अनिवार्य पंजीकरण कराने का आदेश दिया है।
यह पूरा मामला संजय नरूला द्वारा दायर शिकायत में 9 नवंबर 2023 को पारित आदेश के बाद शुरू हुई सुओ-मोटू कार्यवाही से जुड़ा है। रेरा जांच में सामने आया कि सांभर (जयपुर) क्षेत्र के माचोड़ा में स्थित दो प्रोजेक्ट्स एएम रॉयल पाम्स-I और मेपल रेजीडेंसी को बिना रेरा पंजीकरण के धड़ल्ले से विज्ञापित किया जा रहा था और प्लॉट बेचे जा रहे थे। इस पर अथॉरिटी ने धारा 3 सपठित धारा 59 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था और धारा 36 के तहत प्रोजेक्ट्स में किसी भी नई बिक्री व बुकिंग पर अंतरिम रोक लगा दी थी।
सुनवाई के दौरान प्रमोटर कंपनी ने बचने के लिए दो मुख्य दलीलें पेश कीं। एएम रॉयल पाम्स-I को लेकर बिल्डर ने दावा किया कि रेरा द्वारा 14 जुलाई 2022 को पारित पूर्व आदेश में इस प्रोजेक्ट को पंजीकरण से मुक्त माना जा चुका है। जबकि मेपल रेजीडेंसी को लेकर बिल्डर ने पूरी तरह से इनकार करते हुए कहा कि वह न तो इसका प्रमोटर है और न ही डेवलपर, इसलिए उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है।
चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता ने राजस्व रिकॉर्ड और कॉरपोरेट मामलों के दस्तावेजों की जांच कर बिल्डर की दलीलों की धज्जियां उड़ा दीं। कोर्ट ने पाया कि 14 जुलाई 2022 का आदेश एएम रॉयल पाम्स-II (खसरा नंबर 448/132, 449/132, 450/32) के लिए था, जबकि वर्तमान प्रोजेक्ट एएम रॉयल पाम्स-I अलग जमीन (खसरा नंबर 490/132 से 493/132 व 498/132) पर स्थित है। अतः पुराने आदेश का लाभ इस पर लागू नहीं होता।
जांच में कोर्ट ने पाया कि मेपल रेजीडेंसी की जमीन (खसरा नंबर 132/24) राजस्व रिकॉर्ड में मैसर्स एएम रियल्टी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज पाई गई। जांच में सामने आया कि एएम बिल्डइंफ्रा और एएम रियल्टी सॉल्यूशंस दोनों कंपनियों में मितुल सेठी और कमल भटनागर जैसे मुख्य निदेशक पूरी तरह कॉमन हैं।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल अलग कंपनी का नाम रखकर प्रमोटर अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकता। अथॉरिटी ने धारा 59 के तहत सख्त आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि धारा 3 के उल्लंघन के लिए प्रमोटर कंपनी पर ₹2,00,000 का जुर्माना लगाया जाता है।
प्रमोटर को एएम रॉयल पाम्स-I और मेपल रेजीडेंसी दोनों प्रोजेक्ट्स का रेरा पोर्टल पर 45 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जब तक दोनों प्रोजेक्ट्स का विधिवत रेरा पंजीकरण नहीं हो जाता, तब तक प्रमोटर किसी भी प्लॉट, फ्लैट या बिल्डिंग का विज्ञापन, मार्केटिंग, बुकिंग या बिक्री नहीं कर सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RAJ-RERA: The game of changing companies and selling projects without registration exposed, AM Buildinfra fined ₹2 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raj-rera penalty order, am buildinfra pvt ltd, maple residency, am royal palms i, unregistered projects penalty, section 3 and 59 real estate act, common directorship nexus, mandatory project registration, veenu gupta chairperson, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur rural news, jaipur rural news in hindi, real time jaipur rural city news, real time news, jaipur rural news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved