• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिछले चुनाव के वादे पूरे हुए नहीं, कांग्रेस फिर झूठे वादे लेकर आ गई : वसुन्धराराजे

Last election promises were not fulfilled, Congress has again come back with false promises: Vasundhara Raje -  News in Hindi

चाकसू। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे ने कहा है कि पिछले चुनाव में किए वादे पूरे हुए नहीं और कांग्रेस फिर चुनाव में झूठे वादे लेकर आ गई। आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी और हर सिर को छत नसीब होगी। युवाओं के सपने साकार हों, इसके लिए कभी पेपर लीक नहीं होने देंगे। जिस द्रव्यती नदी को इस सरकार ने वापस गंदा नाला बना दिया, उसे फिर से खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाएँगे। जयपुर के रिंग रोड का काम पूरा करेंगे। राजे चाकसू में भाजपा प्रत्याशी रामअवतार बैरवा और बगरु विधानसभा क्षेत्र में कैलाश वर्मा के समर्थन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलनों में बोल रही थी। इनके अलावा सांसद राम चरण बोहरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ़ करेंगे। उल्टा साढ़े 19 हज़ार किसानों की ज़मीन कुर्क कर ली। सरकार से आहत 350 किसानों ने आत्महत्या कर ली। जबकि हमने बिना वादा किए 27 लाख 15 हज़ार किसानों का 7 हज़ार 700 करोड़ रुपए का कर्जा माफ़ किया। कांग्रेस ने वादा किया था खेतों के पास एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे।
सरकार बनेगी तो बैरोजगारी भत्ता देंगे। हर जगह जनता क्लिनिक खोलेंगे। पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करेंगे? हुआ कुछ नहीं। पेट्रोल-डीजल की हरियाणा और पंजाब से तस्करी हो रही है, क्योंकि वहाँ राजस्थान से डीज़ल-पेट्रोल सस्ता है। पेट्रोल-डीज़ल पर सबसे अधिक टैक्स राजस्थान में हैं।
पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस कहती है हमने 100 यूनिट बिजली मुफ़्त करदी। जबकि सच यह है कि फ़्यूल सरचार्ज के नाम पर जनता से साढ़े 56 करोड़ रुपए वसूले। पेट्रोल डीज़ल पर सबसे ज़्यादा टैक्स वसूला और कर दी 100 यूनिट बिजली फ्री। यानी आपकी जैब काट कर आपका पैसा आपको लौटा दिया।
हालत यह है, स्कूल है पर टीचर नहीं हैं। अस्पताल है पर डॉक्टर नहीं हैं। पद ख़ाली हैं पर नौकरी नहीं है। बिजली के तार हैं पर करंट नहीं है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया।
हमारी भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन, भामाशाह, लोकतन्त्र सेनानी पेंशन, गौरव पथ, नया आपके द्वार, अन्नपूर्णा रसोई, अन्नपूर्णा भंडार, टोल फ़्री सड़कें, बालिकाओं के लिए स्कूटी, राजश्री जैसी कई योजनाएँ आज भी लोग याद करते हैं। जिन्हें या तो इस सरकार ने बंद कर दिया या उनका नाम बदल दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Last election promises were not fulfilled, Congress has again come back with false promises: Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chaksu, former chief minister vasundhara raje, promises, last elections, unfulfilled, congress, false promises, bjp government, coming elections, work for every hand, food for every stomach, roof for every head, youth dreams, paper leak, dravyati river, dirty drain, tourist destination, ring road, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur rural news, jaipur rural news in hindi, real time jaipur rural city news, real time news, jaipur rural news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved