• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने मोदी जी की खिलाफत करते करते की जनता की खिलाफत : कर्नल राज्यवर्धन

By opposing Modi ji, Congress acted as a caliphate against the people: Colonel Rajyavardhan. -  News in Hindi

जयपुर। झोटवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन ने आज दीपावली स्नेह मिलन में बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं से समर्थन मांगा। उन्होंने चित्रकूट स्थित स्वामी नारायण मंदिर में जाकर सभी क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। कर्नल राज्यवर्धन ने जोबनेर और गणेश नगर में जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कर्नल राज्यवर्धन ने कहाकि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार देश में विकास के काम कर रही है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पांच साल सिर्फ मोदी जी की खिलाफत करने का काम किया और मोदी जी की खिलाफत करते करते जनता की भी खिलाफत की। मोदी सरकार में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और केन्द्र से विकास के लिए जो पैसा मिला उससे विकास के कामों में भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरियां भरी जिस कारण प्रदेश का विकास अवरूद्ध हुआ और जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी तरह से नहीं मिल पाया। राजस्थान सरकार केन्द्र सरकार के गांवों के विकास के लिए मिलने वाले पैसे को भी रोक कर बैठी है जिस कारण गांवों मे भी विकास के काम ठप पडे हैं।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने कुर्सी बचाने के लिए पांच साल सिर्फ तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार ही किया है। कर्नल राज्यवर्धन कहाकि कांग्रेस ने पांच साल प्रदेश में कोई काम नहीं किया और अब पिछली बार की तरह चुनाव के समय बडे बडे वादे करके भोली भाली जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, प्रदेश की जनता ने इसे सत्ता से उखाड फेंकने का मन बना लिया है।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। झोटवाड़ा में प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी और अगले पांच साल तीव्र गति से विकास होगा, झोटवाड़ा की जनता से यह मेरा वादा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-By opposing Modi ji, Congress acted as a caliphate against the people: Colonel Rajyavardhan.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bjp, jhotwara, colonel rajyavardhan, diwali sneh milan, blessings, youth support, swami narayan temple, chitrakoot, happiness, prosperity, jobner, ganesh nagar, appeal, vote, bjp candidate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur rural news, jaipur rural news in hindi, real time jaipur rural city news, real time news, jaipur rural news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved