• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अग्रवाल 16 को भाजपा प्रदेश संगठन के कोर सदस्यों की लेंगे बैठक

BJP state in-charge Dr. Agrawal will hold a meeting of the core members of the BJP state organization on the 16th - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक्फ जागरूकता कमेटी, भाजपा कोर कमेटी के साथ वक्फ जन जागरण अभियान की बैठक लेंगे। भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल मंगलवार शाम जयपुर पहुंचेगे। इसके बाद बुधवार को सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक्फ जागरूकता कमेटी की बैठक लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, राव राजेंद्र सिंह शेखावत और विधायकों के साथ कमेटी के संयोजक, सह संयोजकों के साथ वार्ता करेंगे। पारीक ने बताया कि प्रदेश प्रभारी डॉ अग्रवाल दोपहर 12 बजे भाजपा संगठन को लेकर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वक्फ जन जागरण अभियान की बैठक लेंगे। शाम चार बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल मंगलवार रात 8.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे और रात्रि विश्राम जयपुर में करेंगे। बुधवार को दिनभर भाजपा संगठन को लेकर बैठक, चर्चा और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP state in-charge Dr. Agrawal will hold a meeting of the core members of the BJP state organization on the 16th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bjp, state in-charge, mp dr radha mohan das agarwal, \r\ncore committee, bjp state office, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur rural news, jaipur rural news in hindi, real time jaipur rural city news, real time news, jaipur rural news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved