• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़बरदस्त जश्न के साथ गूंजेगा देशभक्ति का जज़्बा

Border 2 Tiranga Yatra will resonate with patriotism in Jaipur and Udaipur with music and grand celebrations - Jaipur News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। जयपुर ज़ी सिनेमा पर इस स्वतंत्रता दिवस ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले चैनल देश और अपने वीर जवानों के सम्मान का जश्न सड़कों तक लेकर आ रहा है। ‘बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के जरिए जयपुर और उदयपुर में देशभक्ति, संगीत और ज़बर्दस्त जोश का माहौल देखने को मिलेगा। इस खास पहल में बाइकर्स, तिरंगा, संगीत, डांस और ‘बॉर्डर 2’ के यादगार डायलॉग्स के साथ लोगों को इस जश्न से जोड़ा जाएगा और देश की सीमाओं पर डटे वीर जवानों को सलाम किया जाएगा।
‘बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के तहत मेगा रोड शो 13 अगस्त को जयपुर और 14 अगस्त को उदयपुर की सड़कों से गुजरेगा। इस रोड शो का मुख्य आकर्षण खास तौर पर तैयार किया गया ‘बॉर्डर 2’ ट्रक होगा, जो दोनों शहरों में कई जगहों पर रुकेगा। यहाँ लाइव परफॉर्मेंस, संगीत, दर्शकों के साथ बातचीत और फिल्म से जुड़े यादगार पलों के जरिए लोगों को इस जश्न का हिस्सा बनाया जाएगा। ट्रक के साथ साथ बाइकर्स का एक काफिला भी चलेगा, जो तिरंगा लेकर इस पूरे जश्न में और जोश भरेगा।
तिरंगा यात्रा ‘बॉर्डर 2’ की कहानी और देशभक्ति के जज़्बे को स्क्रीन से निकालकर शहरों के बीच लेकर आएगी। तिरंगे के रंगों, संगीत और देशभक्ति के जज़्बे के साथ यह यात्रा लोगों को एक साथ जोड़ेगी। जयपुर से उदयपुर तक पहुँचने वाली यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के जश्न का माहौल तैयार करेगी और लोगों को एक साथ इस खास दिन को मनाने के लिए जोड़ेगी।
‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस आइए एक साथ मिलकर उन वीर जवानों के साहस, बलिदान और देश के लिए उनके अटूट जज़्बे को सलाम करें, जो हमारी सुरक्षा के लिए सरहद पर डटे रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Border 2 Tiranga Yatra will resonate with patriotism in Jaipur and Udaipur with music and grand celebrations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: border 2 world television premiere zee cinema, border 2 tiranga yatra jaipur udaipur, zee cinema independence day premiere border 2, border 2 bike rally rajasthan jaipur udaipur, sunny deol border 2 tv premiere zee cinema, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved