• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान ने जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल में रजत पदक बरकरार रखा

Rajasthan retained the silver medal in Junior Boys National Handball - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गत उप विजेता राजस्थान के जूनियर बॉयज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आज श्री महावीर जी (करौली) में संपन्न हुई 46वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक बरकरार रखा। संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में हरियाणा ने राजस्थान को 33-31 से हराया। मध्यातंर तक राजस्थान ने 16-14 की बढ़त बना रखी थी। राजस्थान की ओर से मोहित ने 8, अजय मोयल व विक्रम ने 7-7, जसप्रीत ने 4, सुमेर ने 3 व देवेंद्र ने 2 गोल किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता निदेशक महेश सिंह गुर्जर ने बताया कि इस पाँच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कोषाध्यक्ष डा. तेजराज सिंह खंगारोत थे।
अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक संतराम मीणा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह थे। राजस्थान टीम के रजत पदक जीतने पर राज्य हैंडबॉल संघ की कार्यकारिणी, साधारण सभा के सदस्यों ने टीम के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व स्पोर्ट स्टाफ को इस उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan retained the silver medal in Junior Boys National Handball
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, last runner-up, junior boys, rajasthan, silver medal, 46th junior boys national handball tournament, sri mahaveer ji karauli, brilliant performance, haryana, beat, 33-31, hard-fought, title match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved