• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीकेएल-12 : धाकड़ देवांक का लगातार 8वां सुपर-10, बंगाल वॉरियर्स ने पटना पायरेट्स को 6 प्वाइंट्स से हराया

PKL-12: Powerful Devanks 8th consecutive Super-10, Bengal Warriors beat Patna Pirates by 6 points - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कप्तान देवांक (22 प्वाइंट) के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल वॉरियर्स ने शनिवार को यहां सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 51वें मैच में पटना पायरेट्स को 48-42 से हरा दिया। बंगाल के लिए इस मैच में देवांक के 22 अंकों के अलावा हिमांशु नरवाल और आशीष ने भी पांच-पांच अंक लिए। वहीं, पटना के लिए अयान ने 15 और मनिंदर ने 12 अंक जुटाए। बंगाल वॉरियर्स की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम अब 13 अंक लेकर नौवें नंबर पर पहुंच गई है। पटना पायरेट्स को आठ मैचों में छठी हार का मुंह देखना पड़ा है।
मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स के लिए देवांक दलाल और पटना पायरेट्स के लिए 'माइटी' मनिंदर सिंह ने अपनी-अपनी पूर्व टीम के खिलाफ मल्टी प्वाइंट्स लेकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद अयान ने सातवें मिनट में मल्टी प्वाइंट लेकर बंगाल वॉरियर्स को ऑलआउट कर दिया और स्कोर को 13-8 तक पहुंचा दिया। इस तरह पटना की टीम पहले 10 मिनट के खेल में 16-11 से आगे हो गई।
बंगाल के लिए कप्तान देवांक ने डू ऑर डाई में तीन अंक लेकर अपनी टीम की वापसी करानी शुरू कर दी। उन्होंने इसके साथ अपना लगातार आठवां सुपर-10 भी पूरा कर लिया। पटना पायरेट्स की टीम यहां से ऑलआउट की कगार पर पहुंच गई। अगली ही रेड में मनिंदर भी टैकल कर लिए गए और बंगाल ने पटना पायरेट्स को ऑलआउट करके स्कोर 19-19 की बराबरी पर पहुंचा दिया।
धाकड़ देवांक ने पहले हाफ के अंतिम मिनट में एक और सुपर रेड लगा दी और बंगाल को तीन अंक दिला दिए। इससे बंगाल वॉरियर्स की टीम पहले हाफ की समाप्ति तक 26-25 से आगे हो गई। खेल के पहले 20 मिनट में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल का भौकाल देखने को मिला और उन्होंने 15 अंक अर्जित किए।
दूसरा हाफ शुरू होने के बाद पटना पायरेट्स ने एक बार फिर से 27-27 की बराबरी हासिल कर ली। पटना के लिए अयान ने अपना चौथा सुपर-10 पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी अगली रेड में भी सुपर रेड लगाकर 35वें मिनट तक पटना पायरेट्स को बराबरी पर रोके रखा।
मैच के 30वें मिनट तक भी दोनों ही टीमें लगभग बराबरी पर चल रही थी। लेकिन पटना के लिए मनिंदर सिंह ने सुपर रेड लगाकर अपने करियर का 80वां सुपर-10 पूरा कर लिया। 36वें मिनट में पटना ने देवांक को सुपर टैकल करके मैच में वापसी कर ली और स्कोर को 39-39 से बराबरी कर दी।
बंगाल और पटना के बीच खेल के अंतिम मिनटों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। बंगाल के लिए जहां डिफेंस अंक बटोर रहा था तो वहीं पटना के लिए अयान अंक लेकर आ रहे थे।
कांटे की इस मुकाबले में 39वें मिनट में हिमांशु नरवाल ने सुपर रेड लगा दी और पटना को ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही बंगाल की टीम 44-41 से आगे हो गई। बंगाल ने इसके बाद चार अंक और लेकर 48-42 से मैच को अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PKL-12: Powerful Devanks 8th consecutive Super-10, Bengal Warriors beat Patna Pirates by 6 points
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bengal warriors, sawai mansingh indoor stadium, pro kabaddi league, pkl, patna pirates, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved