• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर के पद्मनाभ चौधरी का ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन

Jaipur Padmanabh Choudhary selected for the All India CBSE National Cricket Championship - Jaipur News in Hindi

राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी पंकज चौधरी के सुपुत्र हैं पद्मनाभ; 24 से 30 अक्टूबर तक मदुरई में ऑल इंडिया U-17 टीम का करेंगे

जयपुर। जयपुर के प्रतिभावान छात्र पद्मनाभ चौधरी का चयन ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए वेस्ट जोन U-17 टीम में हुआ है। गत सितंबर माह में आयोजित प्रारंभिक ट्रायल कैंप तथा 5, 6 और 7 अक्टूबर को खेले गए मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 18 सदस्यीय वेस्ट जोन टीम में जगह मिली है। राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी के सुपुत्र और सेंट जेवियर्स के छात्र पद्मनाभ दाहिने हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज, ऑफ स्पिनर और उच्च स्तरीय फील्डर हैं। चयन मैचों के दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन कप्तानी का भी परिचय दिया। वे पिछले वर्ष भी सीबीएसई की वेस्ट जोन टीम के सदस्य रह चुके हैं।
24 से 30 अक्टूबर तक मदुरई में आयोजित होगी नेशनल चैंपियनशिप
चयनित वेस्ट जोन की टीम आगामी 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक मदुरई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के अलावा 5 अंतरराष्ट्रीय सीबीएसई टीमें ओमान, कतर, दुबई, बहरीन और सऊदी अरब भी शिरकत कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्रीय टीम भेजने की योजना; स्कूल में खुशी की लहर
क्रिकेट के कॉमनवेल्थ एवं ओलंपिक खेलों में शामिल होने के बाद स्कूल गेम्स के माध्यम से उभरती हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मंच मिल रहा है। भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को देखते हुए मदुरई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भी सीबीएसई की राष्ट्रीय टीम भेजा जाना प्रस्तावित है। पद्मनाभ चौधरी की इस उपलब्धि पर सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर के प्राचार्य, खेल प्रशिक्षकों तथा परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Padmanabh Choudhary selected for the All India CBSE National Cricket Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur padmanabh choudhary selected for the all india cbse national cricket championship\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved