• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीईएससी राजस्थान कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में जयपुर ने कोटा को हराया

Jaipur beat Kota in CESC Rajasthan Corporate Cricket Tournament - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सीईएससी राजस्थान के कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट यहां ए.आर. एकेडमी ग्राउंड पर किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जयपुर की टीम ने कोटा (केईडीएल) को 7 विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट में जयपुर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच कोटा (केईडीएल) और भरतपुर (बीईएसएल) के बीच हुआ। इसमें कोटा ने भरतपुर को 8 विकेट से हराया। कोटा टीम ने 49 रन का टारगेट आसानी से पूरा कर लिया।

मैन ऑफ द मैच विजय सिंह शेखावत रहे। उन्होंने 31 बनाए और दो विकेट लिए। दूसरा मैच बीकानेर (बीकेईएस एल) और जयपुर के बीच हुआ। जयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 115 रन बनाए। बीकानेर की टीम 100 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच जयपुर टीम के कैप्टन आशीष सैनी घोषित किए गए। उन्होंने 46 रन बनाए और एक विकेट लिया। फाइनल मैच जयपुर और कोटा के बीच हुआ। कोटा ने 9 विकेट खोकर 69 रन बनाए, इसके जबाव में 3 विकेट पर आसानी से 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। जयपुर की ओर से दीपक सिंह ने 31 रन बनाए। जसोदिप्ता सेनगुप्ता को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज घोषित किया गया। जसो ने 33 रन बनाए और तीन विकेट लिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur beat Kota in CESC Rajasthan Corporate Cricket Tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, cesc, rajasthan, cricket tournament, jaipur, kota, bikaner, bharatpur, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved