• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL नीलामी : क्रिकेट की मंडी में बिकने को तैयार हैं 346 खिलाड़ी

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की नीलामी मंगलवार को होगी, जहां कई दिग्गज खिलाडिय़ों की बोली लगेगी। इस नीलामी में इस बार इसी सत्र से घरेलू क्रिकेट में शामिल किए गए नौ नए राज्यों के खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे। इनमें अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड और पुडुचेरी शामिल हैं। इसी साल बीसीसीआई ने इन नौ राज्यों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी।

इससे पहले, नीलामी के लिए इस बार 1003 खिलाडिय़ों ने अपना नामांकन कराया था लेकिन लीग की आठ टीमों ने छंटनी करके अब 346 खिलाडिय़ों की सूची आईपीएल की कार्यकारी परिषद को सौंप दी है। इन 346 खिलाडिय़ों में नौ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं। इनमें ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इंग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, सैम कुरैन और डी आर्की शॉर्ट शमिल हैं।

भारत के जयदेव उनादकत को पिछली बार 11.5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। इस बार हालांकि उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले खिलाडिय़ों की सूची में 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें एक भारतीय और नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल जैसे खिलाड़ी हैं। एक करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाडिय़ों में चार भारतीय सहित कुल 19 खिलाड़ी नीलामी में उतर रहे हैं।

युवराज सिंह, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी का बेस प्राइस इस बार एक करोड़ रुपए हैं। युवराज और अक्षर को पंजाब ने इस साल रिटेन नहीं किया है। वहीं दिल्ली ने शमी से नाता तोड़ा लिया है। 75 लाख रुपए की बेस प्राइस सूची में इस बार दो भारतीय सहित कुल 18 खिलाडिय़ों की बोली लगने जा रही है। इनमें भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वालों में कुल 62 खिलाड़ी नीलामी में उतरने जा रहे हैं। इनमें 18 भारतीय और 44 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार नीलामी में उतरने जा रहे हैं और इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए हैं। ये सातों खिलाड़ी विदेशी हैं। 30 लाख रुपए के बेस प्राइस वालों में कुल आठ खिलाडिय़ों की बोली लगने जा रही है। इन आठ में से पांच भारतीय और तीन विदेशी हैं। ये आठों खिलाड़ी पहली बार नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं, 20 लाख रुपए के बेस प्राइस वालों की सूची में कुल 213 खिलाड़ी हैं जो पहली बार लीग के लिए नीलामी में बिकने जा रहे हैं। इन 213 खिलाडिय़ों में 196 भारतीय और 17 विदेशी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL Auction of 346 cricketers will be held in jaipur on tuesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl auction, 346 cricketers, jaipur, tuesday, indian premier league, brendon mccullum, yuvraj singh, ipl-12, axar patel, mohammed shami, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved