• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा मोर्चा 18 जुलाई को आरपीएससी का करेगा घेराव, प्रदेश भर से बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा : अंकित चेची

Yuva Morcha will gherao RPSC on July 18, youth will gather in large numbers from across the state: Ankit Chechi - Jaipur News in Hindi

-भाजयुमो ने प्रदेश कार्यालय में ‘‘युवा आक्रोश महाघेराव’’ पोस्टर का किया विमोचन जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश का युवा पेपर लीक की घटनाओं से निराश है, और युवाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
युवा विरोधी कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने युवाओं से वादाखिलाफी की। वहीं कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में रीट भर्ती परीक्षा, कांस्टेबल भर्ती, लाइब्रेरियन भर्ती, हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती सहित दर्जनभर से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए है।
अंकित चेची ने कहा कि सीकर में ऐसे कोचिंग सेंटर भी खुले हुए है जिनमें गारंटी के नाम से बैच चलाए जा रहे है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। गहलोत सरकार की हठधर्मिता के आगे राजस्थान का युवा लाचार है। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए कांग्रेस सरकार के खि़लाफ़ आगामी 18 जुलाई को अजमेर में आरपीएससी कार्यालय का घेराव करेगा। इस युवा आक्रोश महाघेराव में राजस्थान के सभी जिलो से युवा भाग लेंगे और युवा विरोधी गहलोत सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेगे।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाश शर्मा, कार्यालय प्रभारी सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yuva Morcha will gherao RPSC on July 18, youth will gather in large numbers from across the state: Ankit Chechi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bharatiya janata yuva morcha, state president, ankit chechi, bjp state headquarters, press conference\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved