• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में युवाआें को हर समय अपडेट रहना होगा: विधानसभा अध्यक्ष जाेशी

Youth in information technology will have to be updated at all times: Assembly Speaker Jeshi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा युवाओं को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपने भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को राजसमंद की खमनोर पंचायत समिति के बड़ा भाणुजा में आयोजित 44 श्रेणी अखिल भारतीय पालीवाल समाज की खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उपस्थित समाजजनों एवं खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले 15-20 साल में आईटी का काफी उपयोग होने वाला है, इससे हर युवा को अपडेट रहना चाहिए क्योंकि सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं दी गई हैं, इसलिए इसकी जानकारी होना अति आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने खेल ध्वज को फहराकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाज जनों की मांग पर लगभग 150 बीघा सरकारी जमीन पर गौशाला खोलने के लिए उपखंड अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि वह गांव में जमीन देखकर यहां पर भामाशाह के सहयोग से पालीवाल समाज के लिए छात्रावास बनवाने की कार्रवाई आरंभ करें।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार गोयल, समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पालीवाल समाज के खिलाड़ी व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth in information technology will have to be updated at all times: Assembly Speaker Jeshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly speaker dr cp joshi, bada bhanuja of khamanor panchayat samiti of rajsamand, sports competition of all india paliwal society, subdivision officer abhishek kumar goyal, socialist devkinandan gurjar, डॉ सीपी जोशी, अभिषेक कुमार गोयल, देवकीनंदन गुर्जर\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved