• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Youth arrested for raping minor - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजधानी की हरमाड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

हरमाड़ा थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं कि मेरी लड़की गणगौर पर अपनी सहेली के घर गई थी । वहां पर राकेश नाम का युवक मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और मिठाई व नाश्ता खिलाया । थोड़ी देर बाद मेरी लड़की के साथ गलत हरकत करने लगा और उसने मोबाइल में अश्लील फोटो खींच ली और कहा कि मैं जो कर रहा हूं मुझे करने दे नहीं तो तेरी फोटो सार्वजनिक कर दूंगा । पुलिस ने बताया कि आरोपी डरा धमकाकर लड़की के साथ बार बार धमकियां दे कर दुष्कर्म करता रहा । इस पर पीड़िता घबरा गई और परिजनों की लाज शर्म के मारे चुप बैठी रही । फिर पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को आप बीती बताई ।इस पर 1 मई को पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई इस पर कार्रवाई करते हुए राकेश यादव को गिरफ्तार किया है और आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth arrested for raping minor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur crime, rajasthan crime, arrest jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved