• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग भारत की अमूल्य धरोहर, इसे जन-जन तक पहुँचाना हमारा दायित्व – वासुदेव देवनानी

Yoga is India priceless heritage taking it to every individual is our responsibility – Vasudev Devnani. - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवसृजन विषय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, वैशाली नगर, जयपुर द्वारा चित्रकूट स्टेडियम में विशाल योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रबुद्धजन ने भाग लेकर योग, ध्यान एवं आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रातः 6 बजे चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।प्रत्येक नागरिक को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को अनुशासन, संयम और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया, जिसके बाद योग विश्वव्यापी जनआंदोलन बन गया। साथ ही योगगुरु स्वामी रामदेव के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उन्होंने योग को घर-घर तक पहुंचाकर करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में दिल्ली के योगाचार्य दिनेश ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम की जानकारी सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी बीके चंद्रकला ने दी। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा अष्टांग योग के सिद्धांतों—यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि अष्टांग योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का संपूर्ण विज्ञान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yoga is India priceless heritage taking it to every individual is our responsibility – Vasudev Devnani.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved