• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुप्त वृन्दावन धाम में धूमधाम से किया जाएगा यशोदानंदन का अभिनन्दन

Yashodanandan will be welcomed with great pomp in the secret Vrindavan Dham - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर भक्त प्रेम और वात्सल्य से पूरे साल जिस दिन का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं बस वो ख़ास दिन आने ही वाला है, जन्माष्टमी पर नन्द के लाल का प्राकट्य होने वाला है और इस महान पर्व पर गुप्त वृन्दावन धाम में कृष्ण कन्हैया के सुस्वागत के लिए तैयारियाँ पूरे चरम पर है। भक्त अति उत्साह से परिपूर्ण होकर अपने प्रिय ‘कृष्ण’ का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। पूरा मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से नहा रहा है, हर कोने में सुन्दर फूलों की सजावट की गई है।
जन्माष्टमी के अवसर पर दिनभर में चार विशेष अभिषेक—प्रातः 6:30 बजे, 11:00 बजे, सायं 4:30 बजे तथा रात्रि 10:00 बजे आयोजित किए जाएंगे। भगवान को पंचामृत से महाभिषेक के साथ 108 विशेष व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा।
राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र गुप्त वृन्दावन धाम में इस वर्ष जन्माष्टमी पर दो लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत सुबह मंगला आरती से हो जाएगी जो रात्रि 12:00 बजे नन्द लाला के जन्म के साथ होने वाली महाआरती के साथ संपन्न होगी। मध्य रात्रि में भगवान् श्री श्री कृष्ण भगवान् का पंचामृत से महा अभिषेक किया जाएगा।
जन्माष्टमी पर कृष्ण बलराम विशेष मखमल की पौशाक धारण करेंगे, भगवान् की पौशाक वृन्दावन के कारीगरों द्वारा विशेष आरी तारी वर्क से तैयार की गई है। जन्माष्टमी पर गुप्त वृन्दावन धाम में दिन भर हरे कृष्ण महामंत्र का जप और कीर्तन होगा। जन्माष्टमी पर भक्तो को दर्शन में कोई असुविधा न हो इसके लिए गुप्त वृन्दावन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, भक्तों की सुविधा के लिए विशेष पंक्तियाँ बनाई गई हैं।
जन्माष्टमी पर मंदिर में सुरक्षा के तहत सीसीटीवी कैमरे एवं मेटल डिटेक्टर युक्त द्वार भी लगाए गए हैं जिसमे से पूरी तरह सुरक्षा जांच के बाद ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच सकेंगे। श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए विशेष दर्शन पंक्तियाँ, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, प्रसाद एवं यातायात प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yashodanandan will be welcomed with great pomp in the secret Vrindavan Dham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna janmashtami jaipur, gupt vrindavan dham jaipur, janmashtami celebrations jaipur, lord krishna appearance day, nanda ke lal krishna utsav, jaipur temples janmashtami preparations, krishna bhakt jaipur, jaipur religious news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved