• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में चलती XUV में लगी आग : दंपत्ति ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

XUV bursts into flames in Jaipur: Couple jumps out to save their lives, short circuit suspected cause - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी के बजाज नगर इलाके में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती XUV कार धूं-धूं कर जलने लगी। यह हादसा दुर्गापुरा पुलिया के पास होप हॉस्पिटल के सामने हुआ। धुंआ उठते ही मची चीख-पुकार बजाज नगर थानाधिकारी (SHO) पूनम चौधरी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे एक दंपत्ति अपनी XUV कार में सवार होकर दुर्गापुरा पुलिया की ओर जा रहे थे। अचानक कार के बोनट से गहरा काला धुंआ निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत कार रोकी और आग की लपटें तेज होने से पहले ही पति-पत्नी ने बाहर की ओर छलांग लगा दी।
10 मिनट में कार का अगला हिस्सा स्वाहा
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार का इंजन और अगला हिस्सा पूरी तरह लपटों की चपेट में आ गया।
फायर ब्रिगेड की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
मशक्कत: करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
नुकसान: आग से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया है।
शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण
पुलिस की प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इंजन के पास शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के दौरान सड़क पर राहगीरों में भी दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-XUV bursts into flames in Jaipur: Couple jumps out to save their lives, short circuit suspected cause
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: xuv bursts, flames, jaipur, couple jumps, lives, short circuit, suspected cause, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved