जयपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर, यह चिंताजनक तथ्य सामने आया है कि राजस्थान में तंबाकू और धूम्रपान उत्पादों का बढ़ता हुआ क्रेज युवाओं के जीवन को नरक बना रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हर साल 78,000 से अधिक लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हैं।
यह स्थिति तब है जब 73 प्रतिशत से अधिक युवा मानते हैं कि तंबाकू और धूम्रपान उत्पादों का उपयोग हानिकारक है।
देशभर में प्रतिवर्ष 13.5 लाख से अधिक लोग तंबाकू जनित बीमारियों से दम तोड़ रहे हैं, जबकि विश्व भर में यह आंकड़ा 80 लाख है।
इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस (डब्ल्यूएनटीडी) 2025 की थीम "अनमास्किंग द अपील: तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना" (आकर्षण को बेनकाब करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की भ्रामक रणनीतियों का खुलासा) पर केंद्रित है।
सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के नाक कान गला रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल/कॉलेज के छात्रों में तंबाकू के हानिकारक प्रभावों और तंबाकू व निकोटीन उद्योग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भ्रामक मार्केटिंग रणनीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉ. सिंघल ने बताया कि तंबाकू उद्योग अपने हानिकारक उत्पादों को आकर्षक बनाने के लिए लगातार नए तरीके खोजता है, जिसमें स्वाद और अन्य एडिटिव्स शामिल होते हैं। ये तत्व तंबाकू की कठोरता को छिपाने और उसकी स्वादिष्टता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं, खासकर युवा लोगों के बीच।
राजस्थान में जागरूकता के बावजूद तंबाकू सेवन जारी:
डॉ. सिंघल के अनुसार, ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे (GYTS 2019) में सामने आया है कि राजस्थान में करीब 74.3 प्रतिशत किशोर एवं किशोरियों ने तंबाकू एवं संबंधित उत्पादों के प्रचार-प्रसार को देखा है। 15.6 प्रतिशत किशोर एवं किशोरियों को ई-सिगरेट के बारे में जानकारी है, जिसमें 17.2 प्रतिशत किशोर और 13.7 प्रतिशत किशोरियां शामिल हैं। सर्वे से पता चला है कि प्रदेश में 13 से 15 साल के बच्चों में से 16.3 प्रतिशत किशोर किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पादों का सेवन कर चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत 12.1 है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 5.6 प्रतिशत है।
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (GATS) के अनुसार, राजस्थान में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों से होने वाली बीमारियों से प्रतिवर्ष 78,000 से अधिक लोगों की असमय मृत्यु होती है। देशभर में प्रतिदिन 5,500 से अधिक बच्चे तंबाकू का सेवन शुरू करते हैं, और इनमें से अधिकतर आजीवन इसके आदी हो जाते हैं। डॉ. सिंघल ने यह भी बताया कि प्रदेश में पुरुषों में चबाने वाले तंबाकू का सेवन महिलाओं की अपेक्षा अधिक है। GATS, 2017 के अनुसार, राजस्थान में वर्तमान में 24.7 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पादों का उपभोग करते हैं।
कैंसर का प्रमुख कारक और समाधान:
डॉ. सिंघल ने जोर दिया कि भारत में मुंह और गले के कैंसर का शत-प्रतिशत कारण तंबाकू का उपयोग है। यह लत के लिए सस्ता और आसानी से उपलब्ध है, और इसकी बढ़ती खपत से मुंह के कैंसर में खतरनाक वृद्धि हुई है। इसलिए, सभी तरह के शैक्षिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त करना जरूरी है, ताकि बच्चे तंबाकू का उपयोग शुरू न कर सकें।
सुखम फाउंडेशन के ट्रस्टी श्याम मारु ने बताया कि तंबाकू के उपयोग के कारण हर साल भारत में 13.5 लाख लोगों की मौत होती है, जो कैंसर का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि कैंसर को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए, खासतौर पर जो रोकथाम योग्य हैं, और इसके लिए युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर इस समस्या पर रोक लगाने का आह्वान किया।
GATS-II (2017-18) के मुताबिक, भारत में 26.7 करोड़ (28.6 प्रतिशत) वयस्क तंबाकू उपयोगकर्ता हैं। 92.8 प्रतिशत लोग तंबाकू के नुकसान से वाकिफ हैं, लेकिन केवल 3 प्रतिशत ही लत छोड़ने में सफल हो पाते हैं। विशेषज्ञों ने रोकथाम को लत छुड़ाने से बेहतर रणनीति बताया है। भारत सरकार ने गुटखा, स्वादयुक्त और पैकिंग वाले चबाने वाले तंबाकू पर प्रतिबंध लगाकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 23 सितंबर 2016 को भारत में जुड़वां पैक सहित धुंए रहित तंबाकू उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग:
राजस्थान सहित देशभर में ई-सिगरेट का प्रचलन भी तेजी से बढ़ रहा है, खासकर स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के युवाओं में। राजस्थान के ईएनटी चिकित्सकों, सुखम फाउंडेशन और एसोसिएशन ऑफ ओटोलारिंगोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (AOI) की ओर से प्रदेशभर में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों की रोकथाम और पीड़ितों की निरंतर काउंसलिंग जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
तंबाकू की लत छोड़ने के इच्छुक विटामिन सी वाले फल खाएंः
डॉ. सिंघल ने बताया कि तंबाकू के सेवन से न केवल मुंह, फेफड़े, हृदय और गले का कैंसर होता है, बल्कि यह पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहा है। सिगरेट के बट माइक्रोप्लास्टिक से जुड़े प्रदूषण की बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। तंबाकू की लत छोड़ने के इच्छुक लोगों को विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला और अमरूद का सेवन करने की सलाह दी गई है, क्योंकि विटामिन सी निकोटीन को डिटॉक्स कर तलब को कम करता है। साथ ही, व्यस्त रहना और दिन की शुरुआत सुबह के नाश्ते, कसरत, ध्यान और काम से करना भी धूम्रपान की इच्छा से बचने में सहायक है, जिससे व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार? पति का इंस्टाग्राम अकाउंट 'डिलीट'
टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, उम्मीद है हम इसी लय को बरकरार रखेंगे: अक्षर पटेल
साप्ताहिक राशिफल: 11 मई से 17 मई 2026 तक – जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह
राशिफल 11 मई 2026 : दोपहर 3:27 बजे से पहले बदल सकते हैं कई राशियों के हालात, सोच-समझकर लें फैसले
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड में निकली आपरेटर ट्रेनी की भर्ती
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
'विमल खन्ना' का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?
लारा दत्ता ने पिता को पहली जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद में लगाया खास पौधा
12 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की दशमी तिथि पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा काल
'आपसे बेहतर कोई नहीं', पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी
फुटबॉल प्रीमियर लीग: टॉटेनहम हॉटस्पर और लीड्स यूनाइटेड के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा
13 मई का पंचांग : नारायण को समर्पित अपरा एकादशी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
आज का राशिफल: दोपहर 02:55 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, शनि-चंद्र की युति से कई राशियों पर बढ़ेगा दबाव
शाम के समय झाड़ू लगाना पड़ सकती है भारी, बढ़ सकती हैं आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां
पीएम मोदी का व्यक्तित्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा : गायिका पूर्वा मंत्री
फ्रांस वेकेशन में ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के साथ नजर आईं सबा आजाद
भांग से शृंगार, मस्तक पर सूर्य... बाबा महाकाल के अलौकिक दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
लारा दत्ता ने पिता को पहली जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद में लगाया खास पौधा
NEET-UG पेपर लीक : CBI ने दर्ज की FIR, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने जैसी धाराओं में शुरू की देशव्यापी जांच

NTA ने जारी किया अधिकृत प्रेसनोट : NEET-UG 2026 रद्द, अब CBI करेगी धांधली की जांच, दोबारा परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी

नीट यूजी 2026 पेपर लीक पर परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश, एनएसयूआई का प्रदर्शन
आज का राशिफल: दोपहर 02:55 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, शनि-चंद्र की युति से कई राशियों पर बढ़ेगा दबाव
'आपसे बेहतर कोई नहीं', पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी
चिरैया को मिल रही प्रतिक्रिया पर दिव्या दत्ता बोलीं—हर लड़की खुद को इस कहानी से जोड़ पा रही है
हिमेश की जिंदगी की 'धुन' सोनिया, सिंगर ने खास अंदाज में विश की शादी की सालगिरह
फ्रांस वेकेशन में ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के साथ नजर आईं सबा आजाद
खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट
विजय के सीएम बनते ही तृषा कृष्णन बोलीं-प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है
फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था 'अंडे और ब्रांडी' वाला नाश्ता
'मैं मां के सिर पर 24 घंटे सातों दिन सवार रहती हूं', अनन्या पांडे ने फोटो शेयर कर किया मजाक
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर ने की धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय कुमार की तारीफ, कहा- इन्हीं कलाकारों ने जिंदा रखा फिल्म इंडस्ट्री का कारोबार
कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं — “समर्पण करने आई थी, लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई”
सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस के सरकारी गवाह बनने का किया विरोध
अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने कहा-ज्यादा घंटे काम करने के बाद तरोताजा होने को आराम जरूरी
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
मां बनने के सफर को बनाए आसान, हर ट्राइमेस्टर में करें अलग योग
अकेलेपन में टूट गई थीं मालविका मोहनन, बोलीं- 'कमरे में लौटकर बात करने वाला कोई नहीं था'
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
अश्वगंधा की पत्तियां नहीं, सिर्फ जड़ है सुरक्षित: आयुष मंत्रालय
हीट एग्जॉर्शन से हीट स्ट्रोक तक, आयुष मंत्रालय ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
गर्मियों में रात के समय लगती है बहुत ज्यादा प्यास, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल, सेहत के लिए अनगिनत फायदे
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 13/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope