• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व मलेरिया दिवस : घातक मच्छरों से बचाव और यूनानी चिकित्सा का महत्व

World Malaria Day : Protection Against Deadly Mosquitoes and the Significance of Unani Medicine - Jaipur News in Hindi

जयपुर। हर साल 25 अप्रैल को दुनिया भर में 'विश्व मलेरिया दिवस' मनाया जाता है। सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल, जयपुर के यूनानी चिकित्सक डॉ. लियाक़त अली मंसूरी ने इस अवसर पर मलेरिया के खतरों और इसके प्रबंधन में हर्बल यूनानी चिकित्सा की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मलेरिया : एक जानलेवा चुनौती मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है, जिसमें 'प्लास्मोडियम' नामक परजीवी जिम्मेदार होता है। डॉ. मंसूरी के अनुसार, इसके चार प्रमुख प्रकार (पी. फाल्सीपेरम, पी. विवैक्स, ओवेल और मलेरिया) होते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह एनीमिया, सेरेब्रल मलेरिया और कोमा जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
मलेरिया के प्रकार __ये चार प्रकार के होते हैं __पी. फाल्सीपेरम , पी. विवैक्स, प्लास्मोडियम ओवेल और प्लास्मोडियम मलेरिया ।

मलेरिया बुखार के लक्षण __प्लास्मोडियम परजीवियों का जीवन चक्र जटिल होता है, जिसके कारण समय-समय पर ठंड लग कर बुखार आता है। इसमें लीवर खराब होने लगता हैं, भूख नहीं लगना उल्टियां होना आदि होती हैं। ज़्यादातर मरीज़ इलाज के बाद मलेरिया के लक्षणों से जल्दी ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर इलाज में देरी हो तो गंभीर जटिलताएं, जैसे कि गंभीर मलेरिया एनीमिया, सेरेब्रल मलेरिया, कोमा या मृत्यु भी हो सकती है।

विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास__
अफ्रीका में "विश्व मलेरिया दिवस" पहली बार 2008 में मनाया गया था, जबकि "अफ्रीका मलेरिया दिवस" से विकसित हुआ था जिसे अफ्रीकी देश 2001 से मनाते आ रहे थे।
मलेरिया रोग की रोकथाम_मच्छरों के काटने के जोखिम को कम करने में निम्नलिखित उपाय सहायक हो सकते हैं_
1. शरीर पर 20-35% N, N-Diethyl-Meta-Toluamide युक्त कीट-नाशक लगाएं।
2. रात के समय बाहर रहने पर, लंबी आस्तीन वाले कपड़े और लंबी पैंट पहनें।
3. रात में सोते समय बिस्तर पर मच्छरदानी का उपयोग करें।
4. सोने से पहले अपने बेडरूम में पाइरेथ्रिन या उससे संबंधित किसी कीटनाशक का छिड़काव करें।
5. घर के आस-पास कहीं भी पानी जमा न होने दें ।
6. पानी के टबों को हमेशा ढक्कन से ढककर रखें।
यूनानी चिकित्सा _इस जीर्ण मलेरिया को यूनानी चिकित्सा में "बुखार ए दकियान" कहते है, यूनानी चिकित्सा का उपयोग जहाँ लंबे समय से मलेरिया (प्लाज्मोडियम वायवेक्स ) का संक्रमण बना रहता है और अन्य दवाओं का असर कम हो रहा होता हैं तब इसका उपयोग किया जाता हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने पर ज़ोर __ यूनानी जड़ी-बूटियाँ मलेरिया के लक्षणों को कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं, जो रोग को दोबारा आने से रोक सकता है ।
यूनानी चिकित्सा में मलेरिया को ऐतिहासिक रूप से "दलदली हवा" या "मियास्मा" से उपजा माना जाता हैं इसके प्रबंधन में कुश्ता यानी भस्म और जड़ी-बूटियों का विशेष महत्व है । यूनानी चिकित्सा में पारंपरिक रूप से बुखार, ठंड, कमज़ोरी और शरीर के दर्द को कम करने के लिए प्राकृतिक उपचार पर जोर देते हैं।
जैसे __
1. शरीर के तापमान को कम करने,
2. विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और
3. प्रतिरक्षा बढ़ाने पर केंद्रित है। इसमें हब्बे बुखर जैसी पारंपरिक जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है ।
4. यूनानी और पारंपरिक मलेरिया उपचार के प्रमुख उपाय__ (1)हब्बे बुखर __ यह एक प्रसिद्ध यूनानी दवा है जो बुखार और विशेष रूप से मलेरिया के कारण होने वाली कमजोरी में दी जाती है । (2). लार्जिन __यह एक पारंपरिक यूनानी औषधि है जो मलेरिया के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती रही है ।
5. हर्बल उपचार__नीम की छाल और पत्तियों का उपयोग मलेरिया-रोधी के रूप में किया जाता है ।
6. अन्य उपाय__ तुलसी और अदरक का पानी, या दालचीनी जैसी जड़ी-बूटियों का उपयोग बुखार को कम करने और प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए किया जाता है ।
7. अगर उल्टी होती है तो अर्क अजवाइन या अर्क अजीब ।
8. नीम के पत्तों को जला कर आसपास के वातारण से मच्छरों को भगाना।
9. यूनानी चिकित्सा में मलेरिया के महत्व के प्रमुख बिंदु__
(1). कुश्ता का उपयोग__यूनानी प्रणाली में मलेरिया के इलाज के लिए कुश्ता-ए-जमारुद , (2). कुश्ता-ए-सिम्मुल फार , (3). कुश्ता-ए-सदफ जैसी भस्म का उपयोग किया जाता है । ये भस्म संक्रमण और पुराने बुखार को ठीक करने में सहायक हैं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Malaria Day : Protection Against Deadly Mosquitoes and the Significance of Unani Medicine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world malaria day 2026, dr liaqat ali mansuri, unani medicine, herbal treatment, malaria prevention, jaipur sms hospital, plasmodium, parasite, immunity booster, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved