• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्वस्तरीय तकनीक से बदलेगा राजस्थान के शहरों का भविष्य: झाबर सिंह खर्रा

World-class technology will change the future of Rajasthan cities: Jhabar Singh Kharra - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की डेनमार्क यात्रा राज्य के शहरी विकास को वैश्विक दृष्टि और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। डेनमार्क में आयोजित उच्चस्तरीय बैठकों, तकनीकी संवादों और विभिन्न शहरी विकास मॉडलों के अध्ययन से राजस्थान के भविष्य के शहरों के लिए नई संभावनाएं सामने आई हैं। कोपेनहेगन से लेकर Aarhus तक हुई चर्चाओं में राजस्थान के लिए जल संरक्षण, स्मार्ट शहरी प्रबंधन, जलवायु अनुकूल अवसंरचना, अपशिष्ट जल प्रबंधन तथा नागरिक केंद्रित विकास जैसे विषय प्रमुख रूप से केंद्र में रहे। यात्रा के दौरान डेनमार्क में भारत के राजदूत मनीष प्रभात, भारतीय जल शक्ति प्रतिनिधिमंडल, डेनमार्क सरकार के विभिन्न विभागों तथा प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
डेनमार्क के पर्यावरण मंत्रालय में आयोजित बैठकों के दौरान आधुनिक जल संरक्षण प्रणालियों, भविष्य उन्मुख शहरी नियोजन और एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के उन मॉडलों का अध्ययन किया गया, जिन्होंने डेनमार्क को सतत शहरी विकास का वैश्विक उदाहरण बनाया है। यात्रा के दौरान Aarhus Municipality Office का दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा, जहां ई गवर्नेंस , आधुनिक शहरी प्रबंधन प्रणाली तथा नवाचार आधारित विकास मॉडल को निकट से समझा गया।
वर्षा जल संचयन एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज संरचनाओं का अवलोकन करते हुए शहरी बाढ़ प्रबंधन और जल संरक्षण के लिए अपनाई गई टिकाऊ व्यवस्थाओं का अध्ययन भी किया गया, जिन्हें राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में भी उपयोगी माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त “State of Green” अध्ययन दौरे के दौरान डेनमार्क की उन्नत जलवायु अनुकूलन तकनीकों, आधुनिक जल आपूर्ति प्रणालियों और प्रभावी अपशिष्ट जल प्रबंधन मॉडल का गहन अध्ययन किया गया।
इस दौरान यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि तकनीक, पर्यावरण संतुलन और सुशासित शहरी नियोजन के समन्वय से ही भविष्य के सक्षम एवं सुरक्षित शहरों का निर्माण संभव है। राजस्थान की डबल इंजन सरकार राज्य में ऐसे आधुनिक शहर विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जो स्वच्छता, जल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार और नागरिक सुविधाओं के उच्च मानक स्थापित करें। मंत्री खर्रा की यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय अनुभवों और वैश्विक सहयोग के माध्यम से राजस्थान के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली दूरदर्शी पहल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World-class technology will change the future of Rajasthan cities: Jhabar Singh Kharra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhabar singh kharra, rajasthan udh minister, denmark visit, urban development, modern technology, global vision, bhajan lal sharma, rajasthan infrastructure, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved