• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, विभिन्न सत्रों में होगा मंथन

World Brahmin Sabha Trust National Convention Begins in Jaipur; Deliberations to Take Place Across Various Sessions - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान के सभागार में शुरू हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एचसी गणेशिया, कदंब डूंगरी की व्यवस्थापक सुनंदिनी दीदी, अवधेशाचार्य महाराज के संत प्रतिनिधि, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण जैमन, महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा व नगर अध्यक्ष रघु शर्मा ने किया। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने संगठन का परिचय और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन नगर महासचिव महेंद्र शर्मा ने किया। आरंभ में अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। लोकेश शर्मा संस्कृत ने मंगलाचरण व संगठन के उद्देश्य बताए।राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने अधिवेशन के औचित्य पर प्रकाश डाला।अधिवेशन में युवा करियर मार्गदर्शन सत्र, बिजनेस नेटवर्किंग सत्र, उद्यमिता सत्र, भारतीय संस्कार परंपरा एवं कुटुंब प्रबंधन व संयुक्त परिवार पर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन का समापन रविवार को होगा। पं राधेश्याम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, ओमप्रकाश प्रधान, महेश जैमिनी, अरविंद जैमन, मदनलाल शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, पूरण लखपति, मोहनलाल तिवाड़ी, डा राकेश चौबे सहित सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Brahmin Sabha Trust National Convention Begins in Jaipur; Deliberations to Take Place Across Various Sessions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world brahmin sabha, brahmin sabha, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved