• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेडीए की डिजिटल पहल पर कार्यशाला, इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया को दी विकास योजनाओं की जानकारी

Workshop on JDAs Digital Initiatives: Development Plans Shared with Influencers and Media - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं, नागरिक सुविधाओं, सुनियोजित विकास योजनाओं तथा कार्यप्रणाली के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की। इस अवसर पर जेडीए सचिव गौरव सैनी, सलाहकार (आईटी) आर.के. शर्मा एवं सिस्टम एनालिस्ट महिपाल चंपावत सहित अभियांत्रिकी शाखा के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को जेडीए की विभिन्न सेवाओं, योजनाओं एवं डिजिटल पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि जेडीए द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाओं, पारदर्शी प्रक्रियाओं और नागरिक हितैषी योजनाओं की सही एवं प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे तथ्यात्मक जानकारी के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें, जिससे आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति उत्पन्न न हो।
पट्टा प्रक्रिया सहित प्रमुख सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी
कार्यशाला में जेडीए से पट्टे हेतु आवेदन करने से लेकर पट्टा पंजीयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया को उदाहरण सहित चरणबद्ध तरीके से समझाया गया। साथ ही जेडीए के प्रमुख कार्यों, क्षेत्राधिकार, प्रशासनिक जोन, जेडीए रीजन तथा विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ई-जनसुनवाई एवं आईटी नवाचारों से बढ़ी पारदर्शिता
कार्यक्रम में बताया गया कि जेडीए द्वारा सार्वजनिक सुनवाई की डिजिटल व्यवस्था ई-जनसुनवाई प्रारंभ की गई है, जिसका समय प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। शिकायतकर्ताओं को उसी दिन लिंक साझा कर डिजिटल ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रत्येक जोन एवं अनुभाग को न्यूनतम 12 ई-सुनवाई आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।
सीसीसी एवं डीटीएस के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। जनसुनवाई की संपूर्ण प्रक्रिया डिजिटल रूप से रिकॉर्ड होने से जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। जेडीए द्वारा अब तक 1007 ई-जनसुनवाई आयोजित की जा चुकी हैं।
इसके अतिरिक्त पोर्टल पर लीज रिकवरी, संपत्तियों की देयता, अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण संबंधी शिकायतों की GIS आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आमजन को फर्जी भूखंड विक्रेताओं से बचाने के लिए रिजेक्टेड स्कीम्स एवं सरकारी भूमि की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
ट्रैफिक प्रबंधन में आधुनिक इंजीनियरिंग समाधान
शहर में बढ़ते यातायात दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग एवं रोड कट्स जैसी समस्याओं के समाधान हेतु जेडीए द्वारा रोटरी, यू-टर्न, लेफ्ट फ्री टर्न जैसे आधुनिक इंजीनियरिंग उपाय किए जा रहे हैं। जेडीए ने इन्फ्लुएंसर्स से आग्रह किया कि वे अपनी रील्स एवं वीडियोज के माध्यम से नागरिकों एवं पर्यटकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
कम्युनिटी सेंटर एवं स्पोर्ट्स सुविधाओं का विस्तार
जेडीए द्वारा कम्युनिटी सेंटर्स का पुनर्विकास हेरिटेज एवं मॉडर्निटी के समन्वित स्वरूप में किया जा रहा है। नवाचार के रूप में जोन-2 में वाइब सेंटर विकसित किया जा रहा है, जिसमें ओपन थिएटर, जिम, लाइब्रेरी, डाइनिंग एरिया एवं रेंटल स्पेस जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इसके अतिरिक्त जेडीए स्वामित्व वाली भूमियों पर बास्केटबॉल, स्केटिंग रिंक, बॉक्स फुटबॉल आदि खेल सुविधाओं सहित लीनियर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा, जो आमजन को बाजार दरों से कम शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ना है।
सुनियोजित विकास हेतु लैंड पूलिंग स्कीम
शहर में बेतरतीब बसावट को रोकने एवं सुनियोजित शहरी विस्तार सुनिश्चित करने के लिए लैंड पूलिंग स्कीम (LPS) लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत गेटेड टाउनशिप एवं ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा, जहाँ स्कूल, अस्पताल, पार्क एवं जीएसएस जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएँ विकसित होंगी।
योजना के तहत लगभग 50 प्रतिशत विकसित भूमि भूमि-मालिकों को वापस दी जाएगी, जिससे उन्हें उनकी भूमि का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। शिवदासपुरा, अचरावाला, महल रोड, कालवाड़ रोड, डिग्गी रोड एवं अजमेर रोड सहित प्रमुख क्षेत्रों में लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रारूप तैयार कर राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु कार्यवाही की जा रही है।
सहभागियों ने की सराहना
कार्यशाला में उपस्थित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने जेडीए द्वारा किए जा रहे नवाचारों, डिजिटल पहलों एवं विकास योजनाओं की सराहना की।
अंत में जयपुर विकास आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से प्राप्त सकारात्मक एवं रचनात्मक सुझाव जेडीए के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सुझावों के आधार पर भविष्य की कार्ययोजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workshop on JDAs Digital Initiatives: Development Plans Shared with Influencers and Media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur development authority, jda workshop, rajasthan international centre jaipur, siddharth mahajan, e-jan sunwai, digital governance jaipur, land pooling scheme jaipur, urban development rajasthan, gis monitoring, traffic management jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved