जयपुर । प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पार्टी मुख्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे ज्यादा सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कभी पार्टी के सिर्फ दो सांसद होते थे, लेकिन अब देश में पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा ने बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope