• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, राजस्थान में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का होगा शुभारंभ

Women Safety to Get a New Boost: 100 New Kalika Patrolling Units to be Launched in Rajasthan - Jaipur News in Hindi

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 18 अक्टूबर को जयपुर में होगा कार्यक्रम, कालिका टीम और यूथ महिला सीएलजी मेंबर से करेंगे सीधा संवाद जयपुर। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान सरकार एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम राज्य सरकार की वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा की क्रियान्विति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल से महिला सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और यूथ महिला सीएलजी सदस्यों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस संवाद के माध्यम से महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों, मैदानी स्तर पर कार्य करने के अनुभवों तथा सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, महापौर श्री सुनील कोठारी, सांसद मंजू शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत तथा महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, राजीव कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Safety to Get a New Boost: 100 New Kalika Patrolling Units to be Launched in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women safety, new boost, 100 new kalika patrolling, units, launched in rajasthan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved