• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

women arrested including two - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की टीम ने गुरुवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में डिकाय कार्यवाही करते हुए गर्भवती महिला की मोबाइल में एक तार लगाकर फर्जी तरीके से सोनोग्राफी करते हुये एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है।

अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुखबिर के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि अलवर क्षेत्र एवं आसपास की गर्भवती महिलाओं को हरियाणा ले जाकर भ्रूण लिंग जांच का घिनौना कृत्य किया जा रहा है। इसके बाद सूचना को पुख्ता किया गया और डिकाय आपरेशन के लिये टीम तैयार की गयी। जैन ने बताया कि टीम ने निर्धारित रणनीति के तहत डिकाय आपरेशन का जाल बिछाया। गुरुवार को महेंद्रगढ़ निवासी सतपाल यादव नामक दलाल ने बहरोड़ के पास जखराना गांव में बुलाया। जहां पर सतपाल ने 40 हजार रुपये लेकर कहा कि भ्रूण लिंग जांच करवा दूंगा, आप मेरे साथ चलो। इसके बाद सतपाल जखराना से नारनौल होते हुए महेंद्रगढ़ ले गया। महेंद्रगढ़ में माजरा चौराहे पर एक दुकान में बैठा दिया और कहा कि कुछ देर में मेरा दोस्त सुनील मशीन लेकर आ रहा है जो जांच करेगा। कुछ देर बाद सुनील व उसके साथ एक लड़की मुकेश बाई यहां पर आए। इस दौरान सतपाल ने दस हजार रुपये सुनील को दे दिए और 30 हजार रुपये लेकर यह कहते हुए दुकान से निकल गए कि मैं अभी आता हूँ। कुछ दूरी पर चलते ही वह एक बाइक पर सवार होकर चला गया। इसके बाद सुनील व मुकेश बाई ने दुकान में गर्भवती महिला की फर्जी तरीके से मोबाइल में एक तार लगाकर कर सोनोग्राफी सोनोग्राफी करने का नाटक रच मनगढंत रूप से भ्रूण लिंग की जानकारी दी।
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिला व सहयोगी महिला ने दुकान से बाहर आते ही टीम को इशारा किया, जिस पर टीम ने मौके से सुनील यादव व मुकेश बाई को मौके ही गिरफ्तार कर लिया व सुनील की जेब से 10 हजार रुपये बरामद कर लिए। जबकि मौके से फरार सतपाल की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सतपाल वर्ष 2017 में भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, हरियाणा की टीम ने पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन के साथ गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-women arrested including two
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan pcpndt cell, nhm naveen jain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved