• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, पति से मांगी पांच लाख रुपए की फिरौती

Woman kidnapped and raped, Rs 5 lakh ransom sought from husband - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शहर में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की फेरिहस्त में एक ओर मामला सामने आया है। इसमें महिला को अगुवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके पति को फोनकर महिला को छोडऩे की एवज में पाचं लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। महिला के पति ने मानसरोवर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए मशक्कत शुरू की और करीब 18 घंटे के अथक प्रयास से महिला को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त करवाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में यह सामने आया है कि आरोपी ने महिला के साथ रातभर दरिंदगी की और विरोध करने पर महिला को जमकर पीटा। इसके चहरे सहित कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानसरोवर के सेक्टर-50 में पति के साथ रहने वाली एक तीस वर्षिया महिला मानसरोवर में ही घरों में साफ-सफाई का काम करती है। मंगलवार शाम को जब वह एक जगह से काम कर अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे पडौसी सुभान खां मिला और घर छोडऩे के बहाने अपने साथ बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद आरोपी महिला को अपने साथ सेक्टर-42 में दोस्त के कमरे पर ले गया। यहां सुभान ने अपने एक साथी जमील की मदद से महिला को बंधक बना कर दो दिन तक दुष्कर्म किया।

उसके बाद बुधवार शाम को उसने महिला के पति को अपने दोस्त, जलील से फोन कर बंधक पत्नी को छोडऩे की एवज में पांच लाख रुपए की मांग की। फोन पर हुई बातचीत के बाद पीडि़ता का पति घबरा गया और उसने भाग कर मानसरोवर पुलिस को सुचना दी। इससे पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के लिए आरोपियों से पीडि़ता के पति का दोस्त बन कर बात की और पैसे देने की बात कहीं। इस पर सुभान खान ने कहां कि लडक़ी चाहिए तो पैसे लेकर मालवीय नगर आ जाओ। इस पर पुलिस ने जाल बिछाकर देर रात मानसरोवर से दोनों आरोपियों को धरदबोचा और महिला को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाया है और आज पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। जांच अधिकारी एसआई रतन लाल ने बताया कि महिला के अपहरण के बाद उसके पति से रुपए ऐठकर सुभान और उसका दोस्त झारखण्ड भागना चाहते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman kidnapped and raped, Rs 5 lakh ransom sought from husband
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, kidnapped, raped, rs 5 lakh, ransom, sought, husband, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved