मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास एवं आर्थिक क्षेत्र पर व्यय का औसत
देश के औसत से करीब 8 फीसदी अधिक है। प्रदेश में सामान्य श्रेणी के राज्यों
की तुलना में विकास पर औसत खर्च करीब 10 प्रतिशत अधिक एवं आर्थिक क्षेत्र
में खर्च करीब 16 प्रतिशत अधिक है, जो प्रदेश के लिए हमारे कमिटमेंट को
दर्शाता है। उन्होंने इसकी तथ्यात्मक जानकारी सदन के पटल पर रखी।
आधुनिक, खुशहाल और मुस्कुराते राजस्थान के निर्माण का संकल्प है बजट
राजे
ने कहा कि हमारी सरकार एक ऐसे राजस्थान का निर्माण कर रही है, जो अपनी
गौरवशाली परंपरा और स्वाभिमान पर गर्व करते हुए आधुनिक एवं विकसित भविष्य
की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विकास के लिए आधुनिकता और आधुनिकता के लिए विकास
जरूरी है। इसलिए हमने आधुनिकता को गांवों तक पहुंचाने का काम हाथ में लेते
हुए स्मार्ट विलेज बनाने का संकल्प लिया है। आधुनिकता सिर्फ मोबाइल एवं
कम्प्यूटर से जुडऩे से नहीं आती, आधुनिकता एक विचार है। इसके लिए लोगों के
जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने
कहा कि हमारा यह बजट आधुनिक, खुशहाल और मुस्कुराते राजस्थान के निर्माण का
संकल्प है।
नए राजस्थान को नए भारत से जोडऩे का प्रयास
राजे
ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में प्रदेश में सर्व-समावेशी विकास के लिए हमारी
सरकार ने जो कदम उठाए हैं वे नए राजस्थान को नए भारत के साथ जोड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संविधान की प्रस्तावना में शामिल न्याय,
समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप काम करते
हुए प्रदेश के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री
ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के
अलावा न्याय आपके द्वार अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत
शिविर, शहरी क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण शिविर एवं पूरे
प्रदेश में निशक्तजनों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जैतारण
में राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने की
घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अंत में इन पंक्तियों के साथ अपने भाषण को विराम दिया-
आओ एक नई सोच के साथ, हम आगे कदम बढ़ाएं,
हौसलों से अपने सपनों की ऊंचाइयां, छूकर दिखाएं,
आज आप और हम मिलकर, एक संकल्प लें ऐसा,
कि राजस्थान को तरक्की के शिखर पर पहुंचाएं।
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope