• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सभी की भागीदारी से राजस्थान को बनाएंगे निरोगी प्रदेशः गजेंद्र सिंह खींवसर

With everyones participation, we will make Rajasthan a healthy state: Gajendra Singh Khinvsar - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रेल) की प्रदेश के सभी चिकित्साकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। साथ ही, देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में पूरे समर्पण से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में जुटे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित तमाम चिकित्साकर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने का सुअवसर प्रदान करता है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के गांव-ढ़ाणी तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। भर्तियांें के माध्यम से चिकित्साकर्मियों की कमी को दूर किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहतर संसाधन तथा सुविधाएं उपलब्ध कराने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वे अधिक मनायोग से सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हो सकें। खींवसर ने राज्य सरकार द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश में प्रारंभ किए जा रहे ‘निरामय राजस्थान‘ अभियान तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता में सभी चिकित्साकर्मियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के हर नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और स्वस्थ रखने के राज्य सरकार के संकल्प का प्रतीक है। चिकित्सा मंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से हम राजस्थान को निश्चय ही निरामय बनाएंगे। प्रेस रिलीज।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-With everyones participation, we will make Rajasthan a healthy state: Gajendra Singh Khinvsar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, medical and health minister gajendra singh khinvsar, world health day, medical workers, healthy lifestyle, disease-free lifestyle, \r\ndoctors, paramedical staff, health services, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved