जयपुर। मत्स्य विभाग के मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि प्रदेश में एग्रो ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बीसलपुर बांध पर स्पॉट फिशिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रयोग प्रदेश में पहली बार किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सैनी ने यह बात अपने निवास पर मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बीसलपुर बांध पर रंगीन मछलियों का ब्रीडिंग सेंटर और एक्वेरियम बनाया जा रहा है। यहां न केवल विभिन्न देशी और विदेशी नस्ल की मछलियों को एक्वेरियम में प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि यहां प्रजनन भी होगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों देश और प्रदेश में रंगीन मछलियों के एक्वेरियम की मांग बढ़ रही है, ऐसे में यहां की मांग की पूर्ति बीसलपुर बांध से की जा सकेगी। यहां प्रजनन केन्द्र खुलने से सस्ती दरों पर मछलियां मिल सकेंगी। इस बैठक में मत्स्य आयुक्त अजिताभ शर्मा सहित मत्स्य विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope