• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशुपालन विभाग में होगी 900 डॉक्टरों और 4000 पशुधन सहायकों की भर्ती : पशुपालन मंत्री

will recruit 900 doctors and 4000 livestock assistants in Animal Husbandry Department : Minister for Animal Husbandry - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि वर्ष 2022 तक पशुपालकों की आय दोगुना करने लक्ष्य रखा गया है, जिसे प्राप्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू कर दिया गया है।

सैनी शुक्रवार को राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंध एवं प्रशिक्षण संस्थान में पशुपालन विभाग के आहरण-वितरण अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 60 लाख पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष 3 करोड़ पशुओं का खुरपका व मुंहपका रोग (एफएमडी) का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग में 900 पशु चिकित्सा अधिकारियों और 4 हजार पशुधन सहायकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में पहले 15 हजार पशुओं पर एक पशु चिकित्सा संस्था थी, लेकिन हमारा प्रयास है कि 5 हजार पशुओं पर एक चिकित्सा संस्था हो। इसके लिए प्रदेश में विभिन्न चरणों में प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पशु उप चिकित्सा केन्द्र खोले जाएंगे। इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के सचिव कुंजीलाल मीणा, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. अजय गुप्ता, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शैलेष शर्मा सहित हाल ही पदोन्नत विभिन्न संवर्गों के अधिकारी उपस्थित थे।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-will recruit 900 doctors and 4000 livestock assistants in Animal Husbandry Department : Minister for Animal Husbandry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prabhulal saini, minister for animal husbandry, recruit, 900 doctors, 4000 livestock assistants, animal husbandry department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved