• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वोडाफोन स्टोर पर मिलेगी मुफ्त पतंगे, गर्दन के लिए सुरक्षा बैंड देगा

Free kite will be given at Vodafone Store, safety band for neck - Jaipur News in Hindi

जयपुर। इस सप्ताह वोडाफोन इण्डिया सुरक्षित एवं खुशनुमा संक्रांति के लिए एक विशेष अभियान का आयोजन कर रहा है। इसके तहत जयपुर के नागरिकों से आग्रह किया जाएगा कि मांझा से लगने वाली चोटों से अपने आप को सुरक्षित रखें। फटी पतंगों को कूड़ेदान में डालकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन 11 जनवरी से 13 जनवरी 2018 के बीच जयपुर के प्रमुख ट्रेफिक सिगनल्स पर किया जाएगा। जयपुर के ओटीएस सिगनल, रामबाग सिगनल, वैशाली-सिरसी-खातीपुरा सिगनल, सरावगी मैंशन, रिद्धि-सिद्धि सिगनल पर वोडाफोन के कर्मचारी पैदल यात्रियों एवं दोपहिया चालकों को गर्दन के लिए मुफ्त सुरक्षात्मक बैंड वितरित करेंगे।

भारत सरकार के ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर करते हुए वोडाफोन नागरिकों से अपील करेगा कि फटी/इस्तेमाल की जा चुकी पतंगों को केवल कूड़ेदान में ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। इसके अलावा नागरिक अपने नज़दीकी वोडाफोन स्टोर पर जाकर पुरानी फटी पतगों के बदले मुफ्त में नई पतंगे भी ला सकते हैं।
राजस्थान के निवासियों को उत्तरायन/ संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए वोडाफोन इण्डिया में राजस्थान के बिजनेस हैड अमित बेदी ने कहा, ‘‘ मकर संक्रांति राजस्थान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्यौहार है और हर साल मांझे से लगने वाली चोटों से कई लोग घायल होते हैं। पतंगबाजी की लोकप्रिय प्रतियोगिताओं के दौरान शहर भर की सड़कें फटी एंव क्षतिग्रस्त पतंगों से भरी रहती है। इस वर्ष, वोडाफोन यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि लोग मांझे से लगने वाली चोटों से सुरक्षित रहें। ऐसे में हम नागरिकों को गले के लिए सुरक्षात्मक बैंड का उपयोग करने का आग्रह करते हैं, जो 11 से 13 जनवरी, 2018 के बीच जयपुर में महत्वपूर्ण ट्रैफिक सिग्नल पर मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। बेदी ने नागरिकों से अपील की है कि फटी/इस्तेमाल की जा चुकी पतंगों को केवल कूड़ेदान में ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। आप अपने नज़दीकी वोडाफोन स्टोर पर जाकर पुरानी फटी पतगों के बदले मुफ्त में नई पतंगे भी पा सकते हैं।‘‘

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Free kite will be given at Vodafone Store, safety band for neck
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, makar sakaranti, vodafone india, share safety band, free kite will be given at vodafone store, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved